V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

आर्थिक तंगी से परेशान विवाहिता ने लगाई फांसी, मौत

घटना से परिजनो में मचा कोहराम
कोहंडौर (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सुजानगढ़ कांधरपुर में आर्थिक तंगी से परेशान एक विवाहिता ने कमरे में लगे पंखे के चुल्ले से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। सुजानगढ़ कांधरपुर निवासिनी मीरा वर्मा 35 पत्नी सतीश् वर्मा का पति मानसिक रूप से विक्षिप्त है। वह कोई काम धाम नहीं करता था। इससे वह आर्थिक तंगी के कारण परेशान रहती थी। उसके दो बच्चे भी है जो विकलांग है। वह किसी तरह बच्चो का पालन पोषण कर रही थी। वह आज सुबह काफी परेशान थी। उसने आज कमरे की छत में लगे पंखे के चुल्ले से फांसी लगा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। परिजनो ने उसका कमरा अंदर से बंद देखा तो बुलाने लगे परन्तु काफी प्रयास के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इससे पड़ोसी खिड़की की झिरी से झांकने लगे। पड़ोसी उसकी लाश फांसी पर लटकी देख सन्न रह गए। इसकी सूचना फौरन कोहंडौर थाना की पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़कर खोला तथा शव को बाहर निकाला। पुलिस ने परिजनो से आवश्यक पूंछताछ करने के बाद शव का पंचनामा करके अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। विवाहिता की मौत से उसके दो विकलांग बच्चो के पालन पोषण के लिए समस्या उत्पन्न हो गई है। घटना से विवाहिता के परिजनो में कोहराम मचा है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

घटना से परिजनो में मचा कोहराम
कोहंडौर (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सुजानगढ़ कांधरपुर में आर्थिक तंगी से परेशान एक विवाहिता ने कमरे में लगे पंखे के चुल्ले से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। सुजानगढ़ कांधरपुर निवासिनी मीरा वर्मा 35 पत्नी सतीश् वर्मा का पति मानसिक रूप से विक्षिप्त है। वह कोई काम धाम नहीं करता था। इससे वह आर्थिक तंगी के कारण परेशान रहती थी। उसके दो बच्चे भी है जो विकलांग है। वह किसी तरह बच्चो का पालन पोषण कर रही थी। वह आज सुबह काफी परेशान थी। उसने आज कमरे की छत में लगे पंखे के चुल्ले से फांसी लगा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। परिजनो ने उसका कमरा अंदर से बंद देखा तो बुलाने लगे परन्तु काफी प्रयास के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इससे पड़ोसी खिड़की की झिरी से झांकने लगे। पड़ोसी उसकी लाश फांसी पर लटकी देख सन्न रह गए। इसकी सूचना फौरन कोहंडौर थाना की पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़कर खोला तथा शव को बाहर निकाला। पुलिस ने परिजनो से आवश्यक पूंछताछ करने के बाद शव का पंचनामा करके अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। विवाहिता की मौत से उसके दो विकलांग बच्चो के पालन पोषण के लिए समस्या उत्पन्न हो गई है। घटना से विवाहिता के परिजनो में कोहराम मचा है।

Leave a Comment