जेठवारा, (प्रतापगढ़)। द जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि अपनी भावाभिव्यक्ति देते हुए क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर आर०के०वर्मा ने कहा की निर्भीक होकर पत्रकारिता करना ही आज सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने पत्रकारों के योगदान को राष्ट्र एवं समाज के लिए बहुत ही उपयोगी बताया। अष्टभुजा इंटर कॉलेज जेठवारा में हुए इस शपथ ग्रहण समारोह में लगभग 25 लोगों ने जिला कार्यकारिणी का प्रतिज्ञान लिया।समारोह में जिलाध्यक्ष अजय सोनी ने पत्रकारिता को राष्ट्रीय एकता एकता का साधन बताया।अरविंद दुबे ने पत्रकारिता के क्षेत्र में आने वाले खतरों की बात कही ।उन्होंने अधिकारियों द्वारा कभी-कभी पत्रकारिता के क्षेत्र में निष्पक्ष खबर के प्रति दुर्भावना की बात भी कही। समारोह का दिग्दर्शन एवं संचालन कर रहे प्रदेश अध्यक्ष डाॅ०रणजीत सिंह ने पत्रकारिता को शोषित,वंचित एवं दबे- कुचले की आवाज उठाने का सशक्त माध्यम बताया।उन्होंने कलम के महत्व पर एक ओजस्वी गीत का वाचन किया। कालेज के प्रधानाचार्य लालता प्रसाद पांडे ने अपने स्वागत व्याख्यान में अतिथियों का स्वागत करते हुए एकता एवं सद्भाव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा के महत्व पर बातें की। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार तिवारी ने किया।समारोह में संगठन के उपाध्यक्ष राजेश सिंह एवं संयोजक अनंत तोमर ने सभी अतिथियों एवं कलाकारों का स्वागत किया। शपथ ग्रहण करने वालों में महामंत्री फारुख खान प्रचार मंत्री अरविंद दुबे ,प्रांतीय प्रतिनिधि मोहम्मद शमशाद , दयाशंकर तिवारी ,प्रमोद कुमार सिंह, रामेंद्र सिंह,मुकेश सिंह ,आनंद प्रकाश त्रिपाठी,कपिल मौर्य ,प्रिंस प्रजापति, प्रदीप सिंह आदि प्रमुख रहे। अस्वस्थता के कारण संगठन के राष्ट्रीय महासचिव डॉ पुनीत अरोरा समारोह में शामिल नहीं हो सके उनके संदेश का वाचन प्रदेश अध्यक्ष डॉ०रणजीत सिंह ने किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य बच्चा मिश्रा,राजाराम पांडे आदि मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































