सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। बाइक से घर जाते समय रास्ते में टेम्पो की टक्कर से परशुराम सेना का कार्यकर्ता जख्मी हो गया। वही घटना के बाद टेम्पो पलट जाने के कारण उस पर सवार एक व्यापारी घायल हो गया। घटना के बाद चालक अपना टेम्पो मौके पर ही छोड़कर भाग गया। घायलो को नजदीकी अस्पताल ले जाकर इलाज कराया जा रहा था। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव रघवापुर निवासी रोशन मिश्रा परशुराम सोना के ब्लाक अध्यक्ष है। वह आज अपने भाई की दुकान से घर जाने के लिए जैसे ही बाइक पर सवार हुए उसी समय सगरासुंदरपुर की तरफ से आ रहे टेम्पो ने टक्कर मार दिया तथा पलट गया। इससे रोशन मिश्रा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। साथ ही टेम्पो पलटने से उस पर सवार एक व्यापारी भी घायल हो गया। घटना के बाद टेम्पो चालक अपना वाहन मौके पर ही छोड़कर भाग गया। घायलो को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। बताया गया कि इसी टेम्पो ने जेठवारा के गांव महियामऊ में बब्बू तिवारी को भी टक्कर मार दिया था। इससे उनके एक पैर में फ्रैक्चर हो गया है। रामपुर तिराहा पर इसी टेम्पो ने मवेशियो को भी टक्कर मार दिया था। लोगो ने बताया कि टेम्पो चालक नशे में था। उसने इसीलिए कई दुर्घटनाओ को अंजाम दिया। घटना की सूचना पाकर 112 नम्बर डायल पुलिस भी मौके पर पहुंची। साथ ही चालक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें