सिने स्टार प्रतिज्ञा के सज्जन अनुपम ‘कक्कू’ का निधन
0 देर रात गोरेगांव अस्पताल में ली अंतिम सांस, फैन्स दुःखी
0 बीमारी से जूझ रहे थे, अंतिम संस्कार में शामिल मुंबई रवाना हुआ परिवार
प्रतापगढ़। फ़िल्म और टेलीविजन उद्योग के मशहूर अभिनेता टीवी सीरियल के अहम किरदार ठाकुर सज्जन सिंह के रोल से सुर्खियों में आने वाले अनुपम श्याम ओझा उर्फ कक्कू का रविवार की देर रात मुंबई के गोरेगांव के लाइव लाइफ अस्पताल में निधन हो गया। 63 वर्षीय अनुपम काफी समय से बीमार चल रहे थे। घर वाले और इष्टमित्र उन्हें प्यार से कक्कू पुकारते थे। उनके निधन से चाहने वालों की बड़ा दुःख पहुंचा है। लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। प्रतापगढ़ शहर में रेलवे स्टेशन रोड सहोदरपुर मोहल्ले के रहने वाले अनुपम श्याम पिछले साल से ही किडनी की समस्या से जूझ रहे थे। बीच में सुधार हुआ था। बताया जाता है कि शूट पर जाने लगे थे। डायलसिस पर थे। कल रात उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। निधन की खबर सुनते घर पर कोहराम मच गया। मोहल्ले वाले भी जग गये। देर रात तक लोगों का घर पर तांता लगा रहा। सोमवार को सुबह घर के सदस्य मुंबई के लिये निकल पड़े। ओझा के छोटे भाई कंचन दो दिन पहले गये थे। इनसे छोटे भाई अनुराग श्याम, अनुपम के साथ ही रहते है। निधन पर मंत्री मोती सिंह, कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी, सांसद संगम लाल गुप्ता, विधायक राजा भैया, एमएलसी गोपाल जी, विधायक धीरज ओझा,राजकुमार पाल, रोटरी क्लब सेंट्रल के उपाध्यक्ष अश्विनी केसरवानी, मुक्कू ओझा, कांग्रेसी ज्ञान प्रकाश शुक्ला, ओम प्रकाश पांडेय, गायक रवि, बृजेश सौरभ, निर्झर प्रतापगढ़ी, राजेश प्रतापगढ़ी, गुड्डू मिश्रा, बीबीएफजी समेत कई ने शोक व्यक्त किया है।



उत्तरप्रदेश







शेयर करें



































































