V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पर्यावरण सेना दिवस पर हुआ वृक्ष पूजन कार्यक्रम

जलवायु परिवर्तन मुक्ति दिवस मनाते हुए पर्यावरण सेना प्रमुख ने लोगों को दिलाया पेड़ों की रक्षा करने का संकल्प
प्रतापगढ़ I  नौ अगस्त क्रांति दिवस को पर्यावरण सेना ने जलवायु परिवर्तन मुक्ति दिवस के रूप में मनाते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र विश्वनाथगंज के प्रांगण में 9अगस्त 2002 को रोपित पर्यावरण सेना के मिशन ट्री गोल्ड मोहर के वृक्ष की पूजा-अर्चना के साथ पुष्प वर्षा और आरती की गई।इस मौके पर पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने अपने पर्यावरण सैनिकों के साथ वृक्ष पर रक्षा सूत्र बांधकर पेड़ों की रक्षा का संकल्प दिलाया।  इस मौके पर पर्यावरण सेना प्रमुख अजय ने कहा कि पर्यावरण सेना द्वारा 19 वर्ष पूर्व शुरू की गई पर्यावरण चेतना की मुहिम आज जन जन को पर्यावरण की रक्षा हेतु प्रेरित कर रही है।जलवायु परिवर्तन से मुक्ति के लिए हम अभी को अपने स्तर पर्यावरण को बचाने का प्रयास करना ही होगा,जिसके लिए पौधरोपण और हरे पेड़ों की रक्षा अपरिहार्य है।उन्होंने सभी को पर्यावरण सेना दिवस की बधाई देते हुए अपने पर्यावरणीय व्यवहार अपनाकर जलवायु परिवर्तन को रोकने की अपील की। वरिष्ठ पर्यावरण सैनिक रवि प्रकाश मिश्र ने कहा कि पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी के नेतृत्व में पर्यावरण सेना ने पूरे भारत वर्ष में करोड़ों लोगों को पर्यावरण संरक्षण का पाठ पढ़ा चुकी है।जिसका परिणाम है कि आज लोग अपने पर्यावरण की रक्षा के बारे में सोच रहे हैं और सरकारें भी वृक्षारोपण पर ध्यान दे रही हैं। इस मौके पर जैम मिश्रा, नैतिक मिश्रा,अनिल तिवारी, गंगा प्रसाद श्रीवास्तव, विनोद कुमार एवं राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक ब्लॉक मान्धाता नमन कुमार तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
जलवायु परिवर्तन मुक्ति दिवस मनाते हुए पर्यावरण सेना प्रमुख ने लोगों को दिलाया पेड़ों की रक्षा करने का संकल्प
प्रतापगढ़ I  नौ अगस्त क्रांति दिवस को पर्यावरण सेना ने जलवायु परिवर्तन मुक्ति दिवस के रूप में मनाते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र विश्वनाथगंज के प्रांगण में 9अगस्त 2002 को रोपित पर्यावरण सेना के मिशन ट्री गोल्ड मोहर के वृक्ष की पूजा-अर्चना के साथ पुष्प वर्षा और आरती की गई।इस मौके पर पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने अपने पर्यावरण सैनिकों के साथ वृक्ष पर रक्षा सूत्र बांधकर पेड़ों की रक्षा का संकल्प दिलाया।  इस मौके पर पर्यावरण सेना प्रमुख अजय ने कहा कि पर्यावरण सेना द्वारा 19 वर्ष पूर्व शुरू की गई पर्यावरण चेतना की मुहिम आज जन जन को पर्यावरण की रक्षा हेतु प्रेरित कर रही है।जलवायु परिवर्तन से मुक्ति के लिए हम अभी को अपने स्तर पर्यावरण को बचाने का प्रयास करना ही होगा,जिसके लिए पौधरोपण और हरे पेड़ों की रक्षा अपरिहार्य है।उन्होंने सभी को पर्यावरण सेना दिवस की बधाई देते हुए अपने पर्यावरणीय व्यवहार अपनाकर जलवायु परिवर्तन को रोकने की अपील की। वरिष्ठ पर्यावरण सैनिक रवि प्रकाश मिश्र ने कहा कि पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी के नेतृत्व में पर्यावरण सेना ने पूरे भारत वर्ष में करोड़ों लोगों को पर्यावरण संरक्षण का पाठ पढ़ा चुकी है।जिसका परिणाम है कि आज लोग अपने पर्यावरण की रक्षा के बारे में सोच रहे हैं और सरकारें भी वृक्षारोपण पर ध्यान दे रही हैं। इस मौके पर जैम मिश्रा, नैतिक मिश्रा,अनिल तिवारी, गंगा प्रसाद श्रीवास्तव, विनोद कुमार एवं राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक ब्लॉक मान्धाता नमन कुमार तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment