V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

गांव में डबल मर्डर से फैली सनसनी भारी प्रशासनिक अमला तैनात

एस पी के साथ फॉरेंसिक टीम पहुंचकर घटना स्थल की कर रही जांच पड़ताल
जल्द हो सकता है खुलासा 4 टीमों का एसपी ने किया गठन
पट्टी I कोतवाली क्षेत्र के सपहा छात गांव में दो दोस्तों का शव सुबह 9:30 बजे धान के खेत में पाया गया।एक साथ दो युवकों का शव मिलने की घटना से गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर परिजनों के साथ ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। युवकों की मौत की सूचना पर क्षेत्राधिकारी दिलीप सिंह,रानीगंज क्षेत्राधिकारी अतुल अंजान त्रिपाठी पट्टी कोतवाल गणेश प्रसाद सिंह तथा आसपुर देवसरा एस ओ नरेंद्र सिंह के साथ भारी पुलिस बल गांव पहुंचा और युवकों के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है।सपहा छाप गांव निवासी शिव भोले पुत्र स्व० झिंगुरी 26 वर्ष दो भाई था मृतक शिव भोले की शादी हुई थी पत्नी अर्चना से दो बच्चे भी है एक का नाम सिद्धू (4) तथा बेटी का नाम श्रद्धा (1) तथा रविंद्र कुमार पुत्र सोनई राम 22 वर्ष आपस में गहरे दोस्त थे। दोनों मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते थे शिव भोले की मां अनारा देवी एक प्राइवेट चिकित्सालय में दाई का काम करती है वह अपने ड्यूटी पर गई हुई थी जहां से वह वापस लौटी तो गांव की एक  युवती ने उसे बताया कि उसके बेटे का शव घर के समीप तकरीबन 100 मीटर की दूरी पर राजनाथ सिंह के धान के खेत में पड़ा है। उसके साथ उसके दोस्त रविंद्र का भी शव कुछ दूरी पर फेंका हुआ था। दो युवकों की हत्या की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया । घटना की सूचना पाकर मौके पर ,पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल, एडिशनल पश्चमी प्रतापगढ़,  सीओ पट्टी दिलीप सिंह,रानीगंज सीओ डॉ अतुल अंजान त्रिपाठी,एसडीएम धीरेंद्र प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार राज कपूर के साथ भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इस दौरान परिजनों से पूछताछ की तो वह हत्या का कारण स्पष्ट नहीं कर सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है। मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुच कर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। इस संबंध में एसपी प्रतापगढ़ से बात की गई तो उन्होंने कहा कि गांव के दो युवकों का शव धान के खेत में पाया गया है मामले की हर एंगल से जांच पड़ताल की जा रही है परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है सबको पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया गया है पीड़ित पक्ष से तहरीर मिली है जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा चार टीमों का गठन किया गया है एक टीम पट्टी थाने से और एक टीम कधई थाने से तो दो टीमें प्रतापगढ़ से मामले के खुलासे के लिए लगा दी गई है और जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा जो भी दोषी होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
एस पी के साथ फॉरेंसिक टीम पहुंचकर घटना स्थल की कर रही जांच पड़ताल
जल्द हो सकता है खुलासा 4 टीमों का एसपी ने किया गठन
पट्टी I कोतवाली क्षेत्र के सपहा छात गांव में दो दोस्तों का शव सुबह 9:30 बजे धान के खेत में पाया गया।एक साथ दो युवकों का शव मिलने की घटना से गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर परिजनों के साथ ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। युवकों की मौत की सूचना पर क्षेत्राधिकारी दिलीप सिंह,रानीगंज क्षेत्राधिकारी अतुल अंजान त्रिपाठी पट्टी कोतवाल गणेश प्रसाद सिंह तथा आसपुर देवसरा एस ओ नरेंद्र सिंह के साथ भारी पुलिस बल गांव पहुंचा और युवकों के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है।सपहा छाप गांव निवासी शिव भोले पुत्र स्व० झिंगुरी 26 वर्ष दो भाई था मृतक शिव भोले की शादी हुई थी पत्नी अर्चना से दो बच्चे भी है एक का नाम सिद्धू (4) तथा बेटी का नाम श्रद्धा (1) तथा रविंद्र कुमार पुत्र सोनई राम 22 वर्ष आपस में गहरे दोस्त थे। दोनों मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते थे शिव भोले की मां अनारा देवी एक प्राइवेट चिकित्सालय में दाई का काम करती है वह अपने ड्यूटी पर गई हुई थी जहां से वह वापस लौटी तो गांव की एक  युवती ने उसे बताया कि उसके बेटे का शव घर के समीप तकरीबन 100 मीटर की दूरी पर राजनाथ सिंह के धान के खेत में पड़ा है। उसके साथ उसके दोस्त रविंद्र का भी शव कुछ दूरी पर फेंका हुआ था। दो युवकों की हत्या की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया । घटना की सूचना पाकर मौके पर ,पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल, एडिशनल पश्चमी प्रतापगढ़,  सीओ पट्टी दिलीप सिंह,रानीगंज सीओ डॉ अतुल अंजान त्रिपाठी,एसडीएम धीरेंद्र प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार राज कपूर के साथ भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इस दौरान परिजनों से पूछताछ की तो वह हत्या का कारण स्पष्ट नहीं कर सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है। मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुच कर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। इस संबंध में एसपी प्रतापगढ़ से बात की गई तो उन्होंने कहा कि गांव के दो युवकों का शव धान के खेत में पाया गया है मामले की हर एंगल से जांच पड़ताल की जा रही है परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है सबको पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया गया है पीड़ित पक्ष से तहरीर मिली है जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा चार टीमों का गठन किया गया है एक टीम पट्टी थाने से और एक टीम कधई थाने से तो दो टीमें प्रतापगढ़ से मामले के खुलासे के लिए लगा दी गई है और जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा जो भी दोषी होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है।

Leave a Comment