सगरा सुन्दरपुर । ब्लाक में सर्वोच्च अंक पाने हाई स्कूल और इंटर मीडियट के छात्र छात्राओं के हौसलाअफजाई के लिए सगरा सुन्दर पुर बाजार में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत धर्माचार्य ओंम प्रकाश पांडेय व्यवसायी प्रफुल्ल पांडेय द्वारा दीप प्रज्जवलन के बाद हुआ उसके बाद कवि राधेश पांडेय ने वाणी वन्दना की कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में पधारे ब्लाक प्रमुख पति डॉ राकेश सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति में कोई न कोई प्रतिभा होती है जिसे निखारने के लिये हम सब लगातार को मेहनत करनी होती है जो इस क्रिया को लगातार करता है वही जीवन को सफल बनाते है उन्होने बच्चो को अनुशासित रहने कि सलाह देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की विशिष्ट अतिथि के रूप मे पधारे भाजपा नेता ओम प्रकाश पांडेय गुड्डू ने कहा कि प्रतिभाशाली व्यक्ति लाखो के बीच मे बैठा न्यारा होता है जैसे कोयले की खान मे हीरा भारत नव युवकों का देश है और यही प्रतिभाशाली बच्चे विभिन्न क्षेत्र में जाकर नये भारत की निर्माण में अपनी प्रमुख भूमिका निभायेंगे इस अवसर पर हर्ष त्रिपाठी निशांत पांडेय स्मृति त्रिपाठी आकाश आंचल अंजलि इरशाद सन्जना बर्मा लक्ष्मी कोरी हिमांशु त्रिपाठी योगेश शुक्ला रिद्धिमा आस्था त्रिपाठी साक्षी शुक्ला रश्मि त्रिपाठी स्नेहा मिश्रा खुशी तिवारी कनक सिंह महिमा सिंह सहित दर्जनो छात्र छात्राओं को सम्मान पत्र पुरस्कार एवं माल्यार्पण कर अतिथियो द्वारा सम्मानित किया गया कार्यक्रम में शिक्षक राजेश मिश्र राम सेवक त्रिपाठी यज्ञ कुमार सिंघम आचार्य अनिल मिश्र हरिवंश शुक्ल शौर्य प्रफुल्ल पांडेय पत्रकार अजय पांडेय ने भी अपने विचार रखे अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य गणेश प्रताप सिंह काशी ने किया संचालन संजोयक अनूप त्रिपाठी स्वागत रमेश पांडेय ने किया आभार आयोजक समाजसेवी सन्जय शुक्ल ने जताया । इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधी सन्तोष जायसवाल ‘ प्रधान प्रतिनिधि श्याम जी जायसवाल ठेकेदार उदय राज तिवारी रंग नाथ मिश्र शेर शुक्ल राजेन्द्र तिवारी जगदीश सिंह सन्तोष शुक्ल बादशाह प्रमोद शुक्ल नीरज तिवारी मुरली उपाध्यक्ष अशोक तिवारी सहित क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































