बेल्हा , प्रतापगढ़ : जनपद मुख्यालय स्थित मां बेल्हा देवी धाम के प्रांगण में नाई समाज ने अपने संगठन एम0 डब्ल्यू0 ओ0 का 13 वां स्थापना दिवस बड़ी ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ संकल्प समारोह के रूप में मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीताराम शर्मा जी व संचालन उदय राज शर्मा ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में जिला पंचायत सदस्य विश्वजीत सिंह मोहित, विशिष्ट अतिथि सैलून एसोसिएशन जिलाध्यक्ष महेंद्र शर्मा व विशिष्ट अतिथि मां हर हर गंगे सेवा ट्रस्ट जिलाध्यक्ष पंकज प्रभात जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संगठन के प्रांतीय सचिव उदय राज शर्मा ने उपस्थित लोगों को आठ सूत्रीय संकल्प दिलाया व समाज की सेवा करने तथा समाज को संगठित करने की प्रेरणा दिया। जिला अध्यक्ष सीताराम शर्मा ने युवा नेता सचिन शर्मा को माला पहनाकर आज से जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने का दायित्व सौंपा। सैलून एसोसिएशन जिलाध्यक्ष महेंद्र शर्मा व मां हर हर गंगे सेवा ट्रस्ट जिलाध्यक्ष पंकज प्रभात ने उपस्थित लोगों को संबोधित कर समाज मे एकता पर जोर दिया। जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा ने संगठन के दिशा निर्देश पर जनपद में ब्लाक कमेटियों का गठन करने व समाज के हर परिवार को संगठन से जोड़ने का संकल्प लिया तथा उपस्थित लोगों का आभार जताया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अरविंद शर्मा पंडित, मंजीत शर्मा, मनोज शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































