पुलिस व कार्यकर्ताओं ने जिम्मेदारी निभाई
🔔 यह भी पढ़ें...
भयहरणनाथ धाम I प्रसिद्ध पांडव कालीन भयहरण नाथ धाम में सावन के तीसरे सोमवार को श्रद्धालु भक्तों का आवागमन लगातार जारी रहा। पुलिस व कार्यकर्ताओं की उत्तम सुव्यवस्था के चलते भीड़ नही होने दी गई। बारी बारी से श्रद्धालु सोशल डिस्टनसिंग का ध्यान रखते हुए दर्शन पूजन करके जल्द लौट जा रहे है मेला को बढ़ावा नही दिया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए धाम के महासचिव समाज शेखर ने बताया कि धाम में सुबह 4 बजे से ही भक्तों का आवागमन शुरू हो गया। पुलिस व कार्यकर्ताओं ने 7 बजे से सभी व्यवस्थाओं पर अपनी निगाह रखकर सभी को सुव्यवस्था प्रदान किये। थानाध्यक्ष रवींद्र त्रिपाठी के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी राज्याभिषेक मिश्र ने आवश्यक पुलिस बल , महिला पुलिस के द्वारा आवश्यक सहयोग व सुरक्षा की व्यवस्था की गई। जहां मुख्य मंदिर के पुजारी भोलानाथ तिवारी सहित सभी मंदिरों के पुजारी ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई । वहीं महासचिव समाज शेखर ने पुलिस विभाग से कल मंगलवार को परम्परागत भीड़ के मद्देनजर आवश्यक पुलिस बल बढ़ाने का अनुरोध किया है। इस अवसर पर कंट्रोल रूम से ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम पूजन पटेल, संरक्षक मंडल से अशोक मिश्र पप्पू , प्रबन्ध समिति से मनीराम पटेल, कार्यालय प्रभारी कमलेश मिश्र, कार्यकर्ता , कार्यालय सहायक दुखी राम, लाल पांडेय, धोनू सिंह, रामू तिवारी, धोनू सिंह आदि ने अपनी भूमिका निभाई।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































