सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयो में जुटे श्रद्धालु
दिन भर रही हर हर महादेव की गूंज
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयो में भक्तो का हुजूम उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओ ने शिवालयो में भांग, धतूरा, बेलपत्र और पुष्प के साथ भंगवान भोलेनाथ का पूजन करके जलाभिषेक किया। शिवधामो में सुबह चार बजे से ही भक्तो के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भोलेनाथ की आरती होने के बाद शुरू हुआ दर्शन पूजन एवं जलाभिषेक का क्रम शाम तक चलता रहा। सुरक्षा मे लगे लोग मंदिर में आने वालो को सोशल डिस्टेन्सिंग और मास्क लगाने की सलाह दे रहे थे। जबकि इसका पालन कम ही लोग कर रहे थे। आज सावन का तीसरा सोमवार होने के कारण जिले के बाबा घुइसरनाथ धाम, बाबा बेलखरनाथ धाम, बाबा भयहरणनाथ धाम, बाबा हौदेश्वरनाथ धाम समेत अन्य शिवमंदिरो में भक्तो ने जलाभिषेक किया। भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए लोग ऊॅं नमः शिवाय जाप भी कर रहे थे। धामो में सुबह आरती होने के साथ ही दर्शन पूजन का क्रम शुरू हो गया। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगो को सोशल डिस्टेन्सिंग बनाकर तथा मास्कर लगाकर दर्शन पूजन करने की सलाह दिया जा रहा था। मंदिर के बाहर खड़े लोग भक्तो को मास्क लगाने तथा सामाजिक दूरी बनाए रखने का बराबर आवाहन कर रहे थे। सुबह अधिक भीड़ होने के कारण शिवधामो में भक्तो की कतार लग गई थी। दोपहर बाद तेज बारिश होने इसके बावजूद लोग भीगते हुए शिवधाम पहुंच रहे थे। श्रद्धालु मंदिर के गर्भगृह में पहुंचकर शिवलिंग पर जलाभिषेक कर रहे थे। धतूर, बेलपत्र, भांग, पीला पुष्प चढ़ाकर भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने का प्रयास कर रहे थे। दर्शन करने के बाद लोग भस्म लगाकर आशीर्वाद भी ले रहे थे। शिवधामो में आज दिन भर हर हर महादेव की गूंज सुनाई पड़ रही थी।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें