जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव नन्दा का पुरवा निवासी ज्योति गुप्ता पत्नी राकेश कुमार गुप्ता का आरोप है कि उसकी चचिया सांस व ननद सम्पत्ति हड़पने की चाह में उसका जीना मुहाल कर रखा है। साथ ही हाथ व पैर तोड़वाने की धमकी दे रही है। उसने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। नन्दा का पुरवा निवासिनी ज्योति गुप्ता पत्नी राकेशा कुमार गुप्ता का आरोप है कि उसका पति रोजगार के चक्कर में बाहर रहता है तथा कभी कभार घर आता है। वह घर पर अपनी सास बुधना देवी के साथ रहती है। उसकी चचिया सास सरोज देवी पत्नी स्व. छोटे लाल एवं उनकी बेटी सविता देवी उसे तथा सास को घर से भगाने की धमकी देती है। वह उसका घर व सम्पत्ति हड़पना चाहती है। वह अक्सर घर पर आकर गाली व धमकी देती रहती है। विगत 5 अगस्त को दोनो ने घर आकर गाली तथा हाथ पैर तोड़वाने की धमकी दी। इससे उसका तथा सास का जीना मुहाल हो गय है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें