रानीगंज । प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत रानीगंज क्षेत्र के थरिया गांव में आयोजित अन्न महोत्सव में देश के आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के लाइव संवाद के पश्चात क्षेत्रीय विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा जी ने योजना के लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति प्रति माह की दर से 5 किलो गेंहू/चावल एवं बैग वितरित करते हुए सबके सुखमय एवं सम्पन्न जीवन की कामना की। इस दैरान उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी विकट महामारी में जब विश्व के अधिकांश देश जीवन संकट से जूझ रहे थे वही देश के आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी की दूरदर्शी सोंच एवं कुशल मार्गदर्शन तथा माननीय मुख्यमंत्री योगी जी के कुशल नेतृत्व में राहत एवं बचाव हेतु एक बेहतर प्रबंध योजना से लोगो को न सिर्फ जीवन संकट से उबारा बल्कि इस भयंकर त्रासदी के समय मे भी निःस्वार्थ सेवा भाव एवं दृढ़ संकल्प से प्रत्येक परिवार को सशक्त एवं सम्पन्न बनाने में के साथ साथ सभी मे निश्चिंतता का भाव उत्पन्न किया है जिसकी जितनी सराहना की जाए उतना कम है। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख शिवगढ़ सत्यम ओझा, उप जिलाधिकारी रानीगंज ज्ञानेंद्र विक्रम, सीओ रानीगंज अतुल अंजान तिवारी, तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव, सप्लाई इंस्पेक्टर सुधीर सरोज, प्रतिनिधि नीरज ओझा, अजय ओझा व शिवम ओझा, कोटेदार शेष बहादुर सिंह समेत कई संभ्रांत जन उपस्थित रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































