V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

तकनीकी का प्रयोग करके राम भक्त हनुमान के भित्तिचित्र का किया गया रेखांकन

अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के फाईन आर्ट्स एवं अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त तत्वाधान में चल रही  अयोध्या के सौन्दर्यीकरण  से सम्बंधित पेन्टिग कैम्प कार्यशाला में आज 4 अगस्त, 2021 दिन बुधवार को छात्र-छात्राओं ने  राम भक्त हनुमान  का भित्तिचित्र का रेखांकन कार्य तकनीकी का प्रयोग करके किया। आयोजन सचिव पल्लवी सोनी ने बताया कि हनुमान की इस कलाकृति के सृजन में म्यूरल रिलीफ तकनीक के आधार पर लकड़ी के धरातल पर साइजिंग एवं प्राइमिंग  करने के पश्चात् हनुमान का 6 फिट लम्बा एवं 4 फिट चैड़ा भव्य एवं आकर्षक चित्र उकेरा जायेगा। अयोध्या सौन्दर्यीकरण पेन्टिग कार्यशाला की संयोजिका डाॅ0 सरिता द्विवेदी ने बताया कि प्रतिभागियों की तीन टीमों ने राम की पैड़ी पर जाकर भित्ति चित्रण के लिए पेन्सिल ड्राइंग का कार्य पूरा कर लिया हैं। कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत सुरक्षा मानकों के अनुपालन एवं सावन मेले की भीड़ तथा मुख्यमंत्री श्री योगी अदित्यनाथ की अयोध्या यात्रा के दृष्टिगत पेन्टिग कार्यशाला का कार्य विभागीय पेन्टिग लैब मे ही सम्पन्न कराया जा रहा हैं।फाईन आर्ट्स संस्थान के समन्वयक प्रो0 विनोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया की कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह के कुशल नेतृत्व एवं हर स्तर पर प्रशासनिक सहयोग के साथ कार्यशाला सुचारू रूप से चल रही है जिसमंे गैर सरकारी संस्थाओं का सहयोग मिल रहा है। सौन्दर्यीकरण से सम्बंधित इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में आयोजन समिति के सदस्यों विभागीय शिक्षकों, विश्वविद्यालय के कुलसचिव, वित्त अधिकारी एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारियों के साथ हर स्तर पर शिक्षकों एवं सुधीजनों का सहयोग प्राप्त हो रहा हैं।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के फाईन आर्ट्स एवं अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त तत्वाधान में चल रही  अयोध्या के सौन्दर्यीकरण  से सम्बंधित पेन्टिग कैम्प कार्यशाला में आज 4 अगस्त, 2021 दिन बुधवार को छात्र-छात्राओं ने  राम भक्त हनुमान  का भित्तिचित्र का रेखांकन कार्य तकनीकी का प्रयोग करके किया। आयोजन सचिव पल्लवी सोनी ने बताया कि हनुमान की इस कलाकृति के सृजन में म्यूरल रिलीफ तकनीक के आधार पर लकड़ी के धरातल पर साइजिंग एवं प्राइमिंग  करने के पश्चात् हनुमान का 6 फिट लम्बा एवं 4 फिट चैड़ा भव्य एवं आकर्षक चित्र उकेरा जायेगा। अयोध्या सौन्दर्यीकरण पेन्टिग कार्यशाला की संयोजिका डाॅ0 सरिता द्विवेदी ने बताया कि प्रतिभागियों की तीन टीमों ने राम की पैड़ी पर जाकर भित्ति चित्रण के लिए पेन्सिल ड्राइंग का कार्य पूरा कर लिया हैं। कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत सुरक्षा मानकों के अनुपालन एवं सावन मेले की भीड़ तथा मुख्यमंत्री श्री योगी अदित्यनाथ की अयोध्या यात्रा के दृष्टिगत पेन्टिग कार्यशाला का कार्य विभागीय पेन्टिग लैब मे ही सम्पन्न कराया जा रहा हैं।फाईन आर्ट्स संस्थान के समन्वयक प्रो0 विनोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया की कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह के कुशल नेतृत्व एवं हर स्तर पर प्रशासनिक सहयोग के साथ कार्यशाला सुचारू रूप से चल रही है जिसमंे गैर सरकारी संस्थाओं का सहयोग मिल रहा है। सौन्दर्यीकरण से सम्बंधित इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में आयोजन समिति के सदस्यों विभागीय शिक्षकों, विश्वविद्यालय के कुलसचिव, वित्त अधिकारी एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारियों के साथ हर स्तर पर शिक्षकों एवं सुधीजनों का सहयोग प्राप्त हो रहा हैं।

Leave a Comment