अयोध्या। भारत की जनवादी नौजवान सभा जिला कमेटी की आज 10 बजे से बैठक मया ब्लाक के कुंभिया ग्राम सभा मे जनौस जिलाध्यक्ष कामरेड धीरज द्विवेदी की अध्यक्षता व जिला कमेटी सदस्य कामरेड नबाब अली के संचालन में हुई। बैठक में मुख्यरूप से सदस्यता का लक्ष्य 15 हजार पूरा करने ,इकाई कमेटी गठन करके सम्मेलन कराने,और 9 अगस्त से 14 सितम्बर तक जनअभियान चलाकर 15 सितम्बर को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने पर रहा।बैठक में प्रदेश महासचिव कामरेड सत्यभान सिंह जनवादी मौजूद रहे।बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष कामरेड धीरज द्विवेदी ने कहा कि की सदस्यता हम सब लोग मिलकर 31 अगस्त तक पूरा कर लेंगे और सितम्बर माह में सभी ग्राम इकाइयों के गठन व सम्मेलन करेंगे।अक्टूबर में ब्लाक व दिसम्बर में जिला सम्मेलन करना होगा।सभी कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत से सदस्यता अभियान में लग जाना होगा।और 9 अगस्त क्रांति दिवस को गौरा गयास पुर में “युवा संवाद”का आयोजन किया जाएगा सुबह 11 बजे से होगा।
🔔 यह भी पढ़ें...



उत्तरप्रदेश









शेयर करें




































































