अयोध्या । अयोध्या उद्योग व्यापार मंडल ट्रस्ट द्वारा अयोध्याधाम में प्रस्तावित फोरलेन चौड़ीकरण से उजड़ रहे हजारों व्यापारियों की रोजी रोटी बचाने के लिए 16जुलाई को श्री रामलला सरकार को ञापन देने के उपरात मनोकामना पूर्ती हेतु व्यापारियों द्वारा 5अगस्त को श्री रामलला सरकार की परिक्रमा करने का कार्यक्रम प्रस्तावित था।कार्यक्रम के अनुमति के संदर्भ मे रेजीडेंट मजिस्ट्रेट महोदय को 29 जुलाई को लिखित पत्र भी दिया गया था।लेकिन कल रात 9बजे से आज सायं 4 बजे तक तानाशाही रवैये से पुलिस/प्रशासन ट्रस्ट के अध्यक्ष नन्द कुमार गुप्ता को हाउस अरेस्ट करके व्यापारियो को श्री रामलला सरकार की परिक्रमा नही करने दिया।परिक्रमा करने से रोके जाने से व्यापारी काफी आहत है।व्यापारियो का कहना है कि ये कैसा कथित राम राज्य चल रहा है जिसमे हिन्दुओ को अपने आराध्य का दर्शन करने के बाद परिक्रमा नही करने दिया जा रहा है।श्री गुप्ता ने परिक्रमा मे जाने से रोके जाने आहत इस कार्यवाही की निन्दा करते हुए कहा शासन/प्रशासन की दमनकारी नीतियो से व्यापारी समाज दबने वाला नही है।उन्होने अगाह किया जब तक प्रशासन बसाने का डीपीआर नही बनाता है तब तक नयाघाट से सहादतगंज फोरलेन एवं हनुमानगढ़ी से जन्मभूमी तक टूलेन की योजना का क्रियान्वन नही होने दिया जायेगा।श्री गुप्ता ने कहा जल्द ही व्यापारीयो की बड़ी बैठक कर वृहद जनान्दोलन की रणनिति बनाकर उपरोक्त दोनो योजनाओं का वृहद स्तर पर विरोध किया जायेगा।
🔔 यह भी पढ़ें...



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































