V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

अनियंत्रित बाइक गड्ढे में पलटी, महिला की मौत

प्रतापगढ़ (ब्यूरो) उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेहुआ रोड पर गांव लखहरा में बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। इससे बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई। जबकि मृतका के दा बच्चे एवं रिश्तेदार बाल बाल बच गए। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। सांगीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सरैया लखराव निवासिनी नूरजहां 30 पत्नी मो. शाहिद अपने दो बच्चो जाबाज 7 एवं सिराज 5 के साथ गांव निवासी रिश्तेदार मो. कलीम की बाइक पर बैठकर उदयपुर इलाके के गांव राकी स्थित मायके जा रही थी। जब रेहुआ लालगंज रोड स्थित लखहरा पहुंचे तो बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। इसमें नूरजहां को गंभीर चोट गई। जबकि रिश्तेदार एवं उसके दोनो बच्चे बाल बाल बच गए। घायल नूरजहां को इलाज के लिए एम्बुलेन्स से सीएचसी सांगीपुर ले जाया गया। वहां पर चिकित्सको ने नूरजहां को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। उधर घटना से मृतका के परिजनो में कोहराम मचा है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़ (ब्यूरो) उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेहुआ रोड पर गांव लखहरा में बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। इससे बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई। जबकि मृतका के दा बच्चे एवं रिश्तेदार बाल बाल बच गए। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। सांगीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सरैया लखराव निवासिनी नूरजहां 30 पत्नी मो. शाहिद अपने दो बच्चो जाबाज 7 एवं सिराज 5 के साथ गांव निवासी रिश्तेदार मो. कलीम की बाइक पर बैठकर उदयपुर इलाके के गांव राकी स्थित मायके जा रही थी। जब रेहुआ लालगंज रोड स्थित लखहरा पहुंचे तो बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। इसमें नूरजहां को गंभीर चोट गई। जबकि रिश्तेदार एवं उसके दोनो बच्चे बाल बाल बच गए। घायल नूरजहां को इलाज के लिए एम्बुलेन्स से सीएचसी सांगीपुर ले जाया गया। वहां पर चिकित्सको ने नूरजहां को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। उधर घटना से मृतका के परिजनो में कोहराम मचा है।

Leave a Comment