प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। सांगीपुर थाना की पुलिस ने करीब माह भर से फरार चल रहे हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया साथ ही उसका चालान करके जेल भेज दिया। सांगीपुर थाना क्षेत्र के गांव तारापुर निवासी मदार यादव पुत्र छेदीलाल यादव से विगत 8 जुलाई को जमीनी विवाद को लेकर गांव निवासी संतोष उर्फ भुल्लर सरोज से मारपीट हो गई थी। इसमें मदार यादव की मौत हो गई थी। पुलिस ने स्वजनो की तहरीर के आधार पर संतोष के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। उसी समय से आरोपी पुलिस से बचने के लिए फरार चल रहा था। बुधवार की रात करीब 9 बजे एसआई राजनारायण यादव ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को तारापुर गांव स्थित पुलिया के पास गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही उसका चालान करके जेल भेज दिया।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें