V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बाइक से भाग रहे मोबाइल चोर ने तीन को मारी टक्कर,एक की मौत

होलागढ़(प्रयागराज)। बारादरी चौराहे पर मंगलवार की शाम बाइक से भाग रहे दो मोबाइल चोर ने रास्ते मे खड़े तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर लगने से तीन युवक व बाइक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग सभी को सीएचसी होलागढ़ ले गये जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।बताया गया कि ब्राईसिंह पुर सराय भारत निवासी 35 वर्षीय नंदलाल पटेल पुत्र राम मूरत की रास्ते मे ही मौत हो गयी।मृतक बहुत गरीब है।उसके 7 वर्ष का एक बेटा बादल,3 वर्ष की बेटी रानी और पत्नी इंद्रावती का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस घर से शव कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया।नन्द लाल चौराहे पर ही गोमती खोलकर पान की दूकान करता था।जो जगदीशपुर निवासी 30 वर्षीय दिनेश और सुल्तानपुर निवासी इन्दल लाल से बात कर रहा था।तभी स्पेलेनडर बाइक से भाग रहे दो चोर ने टक्कर मार दी।हलाकि एक चोर भाग निकला जबकि चालक घायल है।पुलिस बाइक थाने ले जाकर सीज कर दिया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
होलागढ़(प्रयागराज)। बारादरी चौराहे पर मंगलवार की शाम बाइक से भाग रहे दो मोबाइल चोर ने रास्ते मे खड़े तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर लगने से तीन युवक व बाइक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग सभी को सीएचसी होलागढ़ ले गये जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।बताया गया कि ब्राईसिंह पुर सराय भारत निवासी 35 वर्षीय नंदलाल पटेल पुत्र राम मूरत की रास्ते मे ही मौत हो गयी।मृतक बहुत गरीब है।उसके 7 वर्ष का एक बेटा बादल,3 वर्ष की बेटी रानी और पत्नी इंद्रावती का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस घर से शव कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया।नन्द लाल चौराहे पर ही गोमती खोलकर पान की दूकान करता था।जो जगदीशपुर निवासी 30 वर्षीय दिनेश और सुल्तानपुर निवासी इन्दल लाल से बात कर रहा था।तभी स्पेलेनडर बाइक से भाग रहे दो चोर ने टक्कर मार दी।हलाकि एक चोर भाग निकला जबकि चालक घायल है।पुलिस बाइक थाने ले जाकर सीज कर दिया है।

Leave a Comment