बाबा बेलखरनाथ धाम I कंधई थाना क्षेत्र के सराय नानकार गांव निवासी सेना के जवान चंद्रलोक तिवारी के दिवंगत होने की सूचना पर बुधवार को संवेदना व्यक्त करने कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्र उनके आवास गए और उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद चंद्रलोक के पिता विजय नारायण तिवारी,भाई वरुण और आलोक से मिलकर उनके दुःख में हमेशा साथ रहने का वादा किया। मिश्र ने जवान के पिता की कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू से फोन पर बात कराई, प्रदेश अध्यक्ष से वार्ता के दौरान जवान के पिता ने चंद्रलोक को शहीद का दर्जा न मिलने सहित अन्य समस्याओं से अवगत कराया।इस दौरान उन्होंने स्थानीय प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया। पूर्व अध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्र ने उन्हें सांत्वना देते हुए हर लड़ाई में साथ रहने का वादा किया। उन्होंने कहा कि चंद्रलोक को शहीद का दर्जा मिलना चाहिए। और अन्य शहीदों की भांति परिवार को सुविधाएं दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन का रवैया पूरी तरह उपेक्षा पूर्ण रहा है। उक्त अवसर पर पूर्व जिला सचिव संतोष शर्मा, अमन कुमार तिवारी, सुनील तिवारी, विमल सिंह, अनीशुद्दीन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
🔥 ट्रेंडिंग
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू
- उत्तरप्रदेश:ब्रह्मदेव जागरण मंच द्वारा 71,000 रुपये का आर्थिक सहयोग
- उत्तरप्रदेश:संगोष्ठी में एड्स पर जागरूकता, विशेषज्ञों ने बताए बचाव व इलाज
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न | दर्जनों जोड़ों ने लिए सात फेरे

चंद्रलोक को शहीद का दर्जा देने के लिए कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ने उठाई मांग
बाबा बेलखरनाथ धाम I कंधई थाना क्षेत्र के सराय नानकार गांव निवासी सेना के जवान चंद्रलोक तिवारी के दिवंगत होने की सूचना पर बुधवार को संवेदना व्यक्त करने कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्र उनके आवास गए और उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद चंद्रलोक के पिता विजय नारायण तिवारी,भाई वरुण और आलोक से मिलकर उनके दुःख में हमेशा साथ रहने का वादा किया। मिश्र ने जवान के पिता की कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू से फोन पर बात कराई, प्रदेश अध्यक्ष से वार्ता के दौरान जवान के पिता ने चंद्रलोक को शहीद का दर्जा न मिलने सहित अन्य समस्याओं से अवगत कराया।इस दौरान उन्होंने स्थानीय प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया। पूर्व अध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्र ने उन्हें सांत्वना देते हुए हर लड़ाई में साथ रहने का वादा किया। उन्होंने कहा कि चंद्रलोक को शहीद का दर्जा मिलना चाहिए। और अन्य शहीदों की भांति परिवार को सुविधाएं दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन का रवैया पूरी तरह उपेक्षा पूर्ण रहा है। उक्त अवसर पर पूर्व जिला सचिव संतोष शर्मा, अमन कुमार तिवारी, सुनील तिवारी, विमल सिंह, अनीशुद्दीन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें