V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

दबंगो ने किराना व्यवसायी को धक्का देकर गिराया, की पिटाई

विरोध करने पर भाई व उसके पत्नी बच्चो को पीटा
जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव देवापुर सकली में रंजिशन नशे में धुत दबंगो ने बाजार से लौट रहे किराना व्यवसायी को धक्का देकर पानी में गिरा दिया। साथ ही लात व घूंसो से जमकर पिटाई की। उसके भाई ने विरोध किया तो उसे तथा उसके पत्नी व बच्चो को पीटकर जख्मी कर दिया। पीड़ित ने घाटना की तहरीर पुलिस को दी है। आरोप है कि ग्राम प्रधान के दबाव के चलते पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ित ने मामले की शिकायत स्थानीय सांसद में भी की है।
देवापुर सकली गांव निवासी गनेशी गुप्ता पुत्र रामलाल गुप्ता ने घर पर ही किराना की दुकान खोल रखी है। उसका आरोप है कि विगत 31 जुलाई को वह दुकान का सामान खरीदने के लिए साइकिल से जेठवारा बाजार गया था। वहां से वापसी के दौरान जब वह घर के समीप रोड पर पहुंचा तो रास्ते में गांव के चार दबंग शराब के नशे में धुत होकर खड़े थे। उसे देखते ही रंजिश के चलते दबंगो ने धक्का दे दिया। इससे वह साइकिल समेत वहां पर भरे पानी में गिर पड़ा। विरोध किया तो उसे लात व घंसो से पीटकर जख्मी कर दिया। इसके बाद वह किसी तरह घर पहुंचा। उसके भाई शिवकुमार गुप्ता ने पिटाई का विरोध किया तो दबंगो ने भाई के साथ ही उसकी पत्नी एवं बच्चो को भी पीटकर जख्मी कर दिया। इसके बाद उसने पुलिस को घटना की नामजद तहरीर दी। ग्राम प्रधान से मिली भगत होने के कारण पुलिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उधर ग्राम प्रधान मामले में सुलह करने का दबाव बना रहा है। साथ ही सुलह न करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। ऐसे में उसने न्याय के लिए स्थानीय सांसद संगमलाल गुप्ता से भी शिकायत की है। इसके बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

विरोध करने पर भाई व उसके पत्नी बच्चो को पीटा
जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव देवापुर सकली में रंजिशन नशे में धुत दबंगो ने बाजार से लौट रहे किराना व्यवसायी को धक्का देकर पानी में गिरा दिया। साथ ही लात व घूंसो से जमकर पिटाई की। उसके भाई ने विरोध किया तो उसे तथा उसके पत्नी व बच्चो को पीटकर जख्मी कर दिया। पीड़ित ने घाटना की तहरीर पुलिस को दी है। आरोप है कि ग्राम प्रधान के दबाव के चलते पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ित ने मामले की शिकायत स्थानीय सांसद में भी की है।
देवापुर सकली गांव निवासी गनेशी गुप्ता पुत्र रामलाल गुप्ता ने घर पर ही किराना की दुकान खोल रखी है। उसका आरोप है कि विगत 31 जुलाई को वह दुकान का सामान खरीदने के लिए साइकिल से जेठवारा बाजार गया था। वहां से वापसी के दौरान जब वह घर के समीप रोड पर पहुंचा तो रास्ते में गांव के चार दबंग शराब के नशे में धुत होकर खड़े थे। उसे देखते ही रंजिश के चलते दबंगो ने धक्का दे दिया। इससे वह साइकिल समेत वहां पर भरे पानी में गिर पड़ा। विरोध किया तो उसे लात व घंसो से पीटकर जख्मी कर दिया। इसके बाद वह किसी तरह घर पहुंचा। उसके भाई शिवकुमार गुप्ता ने पिटाई का विरोध किया तो दबंगो ने भाई के साथ ही उसकी पत्नी एवं बच्चो को भी पीटकर जख्मी कर दिया। इसके बाद उसने पुलिस को घटना की नामजद तहरीर दी। ग्राम प्रधान से मिली भगत होने के कारण पुलिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उधर ग्राम प्रधान मामले में सुलह करने का दबाव बना रहा है। साथ ही सुलह न करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। ऐसे में उसने न्याय के लिए स्थानीय सांसद संगमलाल गुप्ता से भी शिकायत की है। इसके बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

Leave a Comment