ओवैसी को बताया भाजपा के हाथ की कठपुतली
प्रयागराज। समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र प्रांत के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अबु आसिम आज़मी ने दो दर्जन से अधिक मुस्लिम धर्मगुरुओं से कहा संविधान को बचाने के लिए अपना भाई भी अगर हत्यारों से साथ खड़ा हो तो उसे भी मार भगाओं और अखिलेश यादव के हाँथ को मसबूत करो। उनका इशारा एआईएमआईएम की ओर था। उन्होंने कहा कि ओवैसी का मैं नाम भी नहीं लेना चाहता। वह तो भाजपा के हाँथों की कठपुतली हैं। नैनी के चकदोंदी मे अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव मो०शारिक़ के आवास पर पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए सच से जनता को अवगत कराने की बात भी कही। अबु आसिम आज़मी प्रतापपुर मे लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव ऐरम रब्बानी के आवास पर भी रुके और कार्यकर्ताओं से भेंट की।उनहोने लोगों से हाँथ जोड़ कर कहा यह वक़्त है एक होने का। खुदा के वास्ते एक हो जाओ और लोकतंत्र की रक्षा के लिए अगर क़ुरबानी देना पड़े तो भी तैयार रहो। युवाओं का आहृवान किया की योगी सरकार मे जिसको भी रोज़गार की दिक़्क़त हो वह मुम्बई आए और मुझसे मिले मैं उसके लिए रोज़गार का इन्तेज़ाम करुंगा। अबु आसिम आज़मी ने भारत को एक दुलहन क़रार देते हुए कहा की एक दुलहन की दो आँखे हमारे हिन्दू और मुस्लिम हैं अगर एक आँख भी फूटी तो भारत की खूबसूरती पर दाग़ लग जाएगा। उन्होंने आज़म खान को लेकर सवाल करने वालों पर भी हमला बोला। कहा प्रज्ञा ठाकुर जैसी लोग बिमारी का बहाना बना कर जेल से बाहर हो कर सासंद हो सकती हैं तो आज़म खान क्यों नहीं जेल से बाहर हो सकते। उन्होंने कहा मैं राजनीतिक यात्रा पर न तो आया हूँ और न ही मुझे अखिलेश यादव ने यहाँ भेजा है। लेकिन मैं आप लोगों से यह अपील करता हूँ की यूपी मे अखिलेश यादव को वोट दे कर यूपी का मुख्यमंत्री बनाईये। उन्होने एक शेर भी पढ़ा बोले नर्म लहजा है मेरा बुज़दिल न समझना। वक़्त आने पर यह तलवार भी बन सकता है।
महाराष्ट् प्रदेश अध्यक्ष के नगर आगमन पर ज़िलाध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव, सै०इफ्तेखार हुसैन, संदीप पटेल, रवीन्द्र यादव, डॉ आफताब आलम, मो० इसराइल, पूर्व सासंद नागेन्द्र पटेल, इसरार अन्जुम, मो०ग़ौस, शारिक़ आफाक़, हाजी ओवैस हसन, मेराज उद्दीन, मो०तहज़ीब, ओ पी यादव, वज़ीर खान, मुज़फ्फर बाग़ी, सबीहा मोहानी, खुशनूमा बानो, महबूब उसमानी, शुएब खाँ, सै०मो० अस्करी, मशहद अली खाँ, बच्चा पासी आदि शामिल रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































