V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

कुलपति ने किया जेल में परीक्षा का औचक निरीक्षण

मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षाएं शुरू
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज की सत्र जून 2021 की परीक्षाएं मंगलवार से प्रदेश के 112 परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्ण ढंग से प्रारंभ हो गई।  विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सीमा सिंह ने आज केंद्रीय कारागार नैनी में बने परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। वहां कई कैदी तल्लीनता से परीक्षा देने में मशगूल थे।  विश्वविद्यालय में पहली बार ओएमआर शीट पर परीक्षा आयोजित कराई जा रही है। कुलपति ने जेल में परीक्षा व्यवस्था को देखकर संतोष व्यक्त किया। नैनी जेल में आज 24 कैदियों ने परीक्षा दी। कुलपति प्रोफेसर सिंह ने विश्वविद्यालय के सरस्वती परिसर में भी परीक्षा का जायजा लिया। विश्वविद्यालय के परीक्षा केंद्रों में कोविड-19 प्रोटो काल के अंतर्गत परीक्षा का आयोजन किया गया। निरीक्षण के दौरान डी पी सिंह, श्री बी पी सागर, डॉ अरुण कुमार गुप्ता, डॉ ज्ञान प्रकाश यादव, दिनेश सिंह, डॉ सतीश  जैसल आदि उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षाएं शुरू
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज की सत्र जून 2021 की परीक्षाएं मंगलवार से प्रदेश के 112 परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्ण ढंग से प्रारंभ हो गई।  विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सीमा सिंह ने आज केंद्रीय कारागार नैनी में बने परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। वहां कई कैदी तल्लीनता से परीक्षा देने में मशगूल थे।  विश्वविद्यालय में पहली बार ओएमआर शीट पर परीक्षा आयोजित कराई जा रही है। कुलपति ने जेल में परीक्षा व्यवस्था को देखकर संतोष व्यक्त किया। नैनी जेल में आज 24 कैदियों ने परीक्षा दी। कुलपति प्रोफेसर सिंह ने विश्वविद्यालय के सरस्वती परिसर में भी परीक्षा का जायजा लिया। विश्वविद्यालय के परीक्षा केंद्रों में कोविड-19 प्रोटो काल के अंतर्गत परीक्षा का आयोजन किया गया। निरीक्षण के दौरान डी पी सिंह, श्री बी पी सागर, डॉ अरुण कुमार गुप्ता, डॉ ज्ञान प्रकाश यादव, दिनेश सिंह, डॉ सतीश  जैसल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment