V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

वीरान पड़ी एटीएल फैक्ट्री में अवैध बस्ती बनी जरायम की दुनिया

प्रतापगढ़ I प्रतापगढ़ जिले को औद्योगिक क्षेत्र का दर्जा देने के लिए स्वर्गीय राजा दिनेश सिंह के अथक प्रयासों के बाद प्रतापगढ़ जिले में एक मात्र फैक्ट्री ही लग पाई । समय बीतते यह फैक्ट्री नेतागिरी का शिकार होकर अस्तित्व विहीन खंडहर के रूप में तब्दील हो गयी । वाराणसी लखनऊ हाईवे पर भूपियामऊ कटरा मेदनीगंज में वर्षों से बन्द  ट्रैक्टर फैक्ट्री जरायम की दुनिया का बादशाह बनती जा रही है, यह फैक्ट्री की कालोनी सालों पहले जिले के आला अधिकारियों ने अवैध रूप से कब्जा जमा कर बैठे असामाजिक तत्वों को पुलिस के सहयोग से खदेड़ दिया गया था। लेकिन समय बीतने फिर से असामाजिक तत्व कालोनियों में अवैध वासी हो गए हैं, इससे आए दिन आपस में ही असलहो का प्रदर्शन तथा मारपीट होती रहती है यहा रहने वाले राजा के तालाब पर कही आम ,तो,कही अमरुद अक्सर चोरी की शिकायत आती रहती है अभी कल दिनांक 2/8/2021/ को ही अमरुद तोड़ने को लेकर विशेष समुदाय और अवैध कॉलोनी वासियों मे जमकर मार पीट हुई जिसका वीडियो वाइरल हुआ प्रतापगढ़ सिटी पुलिस चौकी तथा भूपियामऊ पुलिस मामले को जानते हुए भी अनजान बनी हुई है । प्रतिदिन विशेष समुदाय तथा वहां के निवासियों से होती रहती है मारपीट की वजह से  क्षेत्र वासियों में दहशत का माहौल बना रहता है, इन्हीं अवैध वासियों को राजनीति का भी संरक्षण प्राप्त है तथा इनकी सुख सुविधाओं के लिए इंडिया मार्का हैंडपंप बिजली की सप्लाई सभी सुचारू रूप से इन्हें मुहैया होती रहती है आम लोगों का कहना है कि जब इन्हें मातहतों का संरक्षण प्राप्त है तो कोई इनका क्या बिगाड़ सकता है । यदि समय रहते इन अंतः वासियों पर कार्यवाही न हुई तो कभी भी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़ I प्रतापगढ़ जिले को औद्योगिक क्षेत्र का दर्जा देने के लिए स्वर्गीय राजा दिनेश सिंह के अथक प्रयासों के बाद प्रतापगढ़ जिले में एक मात्र फैक्ट्री ही लग पाई । समय बीतते यह फैक्ट्री नेतागिरी का शिकार होकर अस्तित्व विहीन खंडहर के रूप में तब्दील हो गयी । वाराणसी लखनऊ हाईवे पर भूपियामऊ कटरा मेदनीगंज में वर्षों से बन्द  ट्रैक्टर फैक्ट्री जरायम की दुनिया का बादशाह बनती जा रही है, यह फैक्ट्री की कालोनी सालों पहले जिले के आला अधिकारियों ने अवैध रूप से कब्जा जमा कर बैठे असामाजिक तत्वों को पुलिस के सहयोग से खदेड़ दिया गया था। लेकिन समय बीतने फिर से असामाजिक तत्व कालोनियों में अवैध वासी हो गए हैं, इससे आए दिन आपस में ही असलहो का प्रदर्शन तथा मारपीट होती रहती है यहा रहने वाले राजा के तालाब पर कही आम ,तो,कही अमरुद अक्सर चोरी की शिकायत आती रहती है अभी कल दिनांक 2/8/2021/ को ही अमरुद तोड़ने को लेकर विशेष समुदाय और अवैध कॉलोनी वासियों मे जमकर मार पीट हुई जिसका वीडियो वाइरल हुआ प्रतापगढ़ सिटी पुलिस चौकी तथा भूपियामऊ पुलिस मामले को जानते हुए भी अनजान बनी हुई है । प्रतिदिन विशेष समुदाय तथा वहां के निवासियों से होती रहती है मारपीट की वजह से  क्षेत्र वासियों में दहशत का माहौल बना रहता है, इन्हीं अवैध वासियों को राजनीति का भी संरक्षण प्राप्त है तथा इनकी सुख सुविधाओं के लिए इंडिया मार्का हैंडपंप बिजली की सप्लाई सभी सुचारू रूप से इन्हें मुहैया होती रहती है आम लोगों का कहना है कि जब इन्हें मातहतों का संरक्षण प्राप्त है तो कोई इनका क्या बिगाड़ सकता है । यदि समय रहते इन अंतः वासियों पर कार्यवाही न हुई तो कभी भी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता

Leave a Comment