प्रतापगढ़। जनपद के थाना अन्तू से उ0नि0 श्री निकेत भारद्वाज मय हमराह व स्वाट टीम प्रतापगढ़* द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर चेकिंग के दौरान थानाक्षेत्र अन्तू के गड़वारीपुर रोड़ तिराहा के पास एक मोटर साइकिल सवार 02 व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया तो उनके द्वारा पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने का प्रयास किया गया, जिस पर पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी कर एक अभियुक्त दीपक सरोज को अवैध तमन्चा व कारतूस के साथ पकड़ लिया गया जबकि दूसरा अभियुक्त मौके से भाग निकला। गिरफ्तार अभियुक्त दीपक सरोज उर्फ चीता पुत्र जीतलाल नि0 परमनाथपुर थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़, मु0अ0सं0 313/21 धारा 307, 308, 504, 506 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 25 हजार रू0 का इनाम घोषित किया गया था। मौके से फरार अभियुक्त को चिन्हित कर लिया गया है जिसकी गिरफ्तारी हेतु सम्भावित स्थानों पर निरन्तर दबिश दी जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*
01. दीपक सरोज उर्फ चीता पुत्र जीतलाल नि0 परमनाथपुर थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ।
*बरामदगी- *
01. 01 अदद तमन्चा 315 बोर।
02. 01 अदद खोखा कारतूस व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर।
*पंजीकृत अभियोग-*
01. मु0अ0सं0 320/21 धारा 307 भादवि।
02. मु0अ0सं0 321/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट।
*पुलिस टीम-*
स्वाट प्रभारी श्री अमर नाथ मय स्वाट टीम जनपद प्रतापगढ़।
उ0नि0 श्री निकेत भारद्वाज मय हमराह थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































