V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

निष्कर्ष मिश्रा ने सीबीएससी में 98.2%अंक पाकर जिले का नाम किया रोशन

कौशाम्बी। सीबीएसई बोर्ड की संपन्न हुई हाई स्कूल की परीक्षाओं में जहा तमाम मेधावी छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, वही कौशांबी जनपद के एक साधारण पिता ज्ञानेंद्र मिश्रा के बेटे निष्कर्ष मिश्रा ने सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में 98.2% अंक पाकर अपने विद्यालय रिजवी स्प्रिंगफील्ड स्कूल करारी का नाम रोशन करते हुए जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। निष्कर्ष के इस प्रतिभा को देखते हुए जैसे ही परिजनों को परीक्षा परिणाम की जानकारी हुई खुशियों की लहर दौड़ गई ।और तमाम लोगों ने निष्कर्ष की सफलता का श्रेय निष्कर्ष के बाबाजी सुखनंदन मिश्र को दिया है। जोकि नेवी के रिटायर्ड अधिकारी है। उनके मार्गदर्शन व निर्देश पर पढ़ते हुए निष्कर्ष मिश्रा ने सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं में इस मुकाम को हासिल किया। इस विषय पर जब छात्र निष्कर्ष मिश्रा से बात की गई तो उसने इस सफलता का श्रेय अपने बाबा एसएन मिश्रा को देते हुए उनके द्वारा बताए गए तमाम छात्र जीवन के लिए उपयोगी बातों का व्याख्यान दिया। निष्कर्ष मिश्रा ने इस सफलता के पीछे अपनी लगन शील पढ़ाई वा अपने माता पिता के सहयोग को देते हुए कहा है कि बच्चे यदि लगन से पढ़ाई करें तो उनके लिए कोई भी चीज असंभव नहीं है।निष्कर्ष  ने भविष्य में आईएएस बनने का अपना ख्वाब जताया है।निष्कर्ष मिश्रा की सफलता  की जानकारी जैसे ही उसके अन्य साथियों व परिजनों तथा पड़ोसियों को हुई तो घर पर मिलने जुलने वाले व बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। निष्कर्ष मिश्रा अपने  प्रतिभा व लगनशील पढाई के बल पर सीबीएसई बोर्ड की संपन्न हुई परीक्षाओं में 500 के पूर्णांक पर 491 अंक पाकर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
कौशाम्बी। सीबीएसई बोर्ड की संपन्न हुई हाई स्कूल की परीक्षाओं में जहा तमाम मेधावी छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, वही कौशांबी जनपद के एक साधारण पिता ज्ञानेंद्र मिश्रा के बेटे निष्कर्ष मिश्रा ने सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में 98.2% अंक पाकर अपने विद्यालय रिजवी स्प्रिंगफील्ड स्कूल करारी का नाम रोशन करते हुए जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। निष्कर्ष के इस प्रतिभा को देखते हुए जैसे ही परिजनों को परीक्षा परिणाम की जानकारी हुई खुशियों की लहर दौड़ गई ।और तमाम लोगों ने निष्कर्ष की सफलता का श्रेय निष्कर्ष के बाबाजी सुखनंदन मिश्र को दिया है। जोकि नेवी के रिटायर्ड अधिकारी है। उनके मार्गदर्शन व निर्देश पर पढ़ते हुए निष्कर्ष मिश्रा ने सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं में इस मुकाम को हासिल किया। इस विषय पर जब छात्र निष्कर्ष मिश्रा से बात की गई तो उसने इस सफलता का श्रेय अपने बाबा एसएन मिश्रा को देते हुए उनके द्वारा बताए गए तमाम छात्र जीवन के लिए उपयोगी बातों का व्याख्यान दिया। निष्कर्ष मिश्रा ने इस सफलता के पीछे अपनी लगन शील पढ़ाई वा अपने माता पिता के सहयोग को देते हुए कहा है कि बच्चे यदि लगन से पढ़ाई करें तो उनके लिए कोई भी चीज असंभव नहीं है।निष्कर्ष  ने भविष्य में आईएएस बनने का अपना ख्वाब जताया है।निष्कर्ष मिश्रा की सफलता  की जानकारी जैसे ही उसके अन्य साथियों व परिजनों तथा पड़ोसियों को हुई तो घर पर मिलने जुलने वाले व बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। निष्कर्ष मिश्रा अपने  प्रतिभा व लगनशील पढाई के बल पर सीबीएसई बोर्ड की संपन्न हुई परीक्षाओं में 500 के पूर्णांक पर 491 अंक पाकर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है।

Leave a Comment