V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

शिव आराधना पर हुआ भजन संकीर्तन, श्रद्धालुओं ने चखा प्रसाद

लालगंज प्रतापगढ़। नगर के घुइसरनाथ रोड पर मंगलवार को विशेष माह सावन के तहत ऊँ नमः शिवाय का सामूहिक जाप तथा शिवभजन संकीर्तन का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान मे नगरवासियो के साथ अधिवक्ताओं तथा व्यापारियों व शिक्षकों की भी उत्साहजनक भागीदारी दिखी। संस्कृत विद्वान आचार्य आदित्य दुबे के संयोजन मे भगवान शिव की आकर्षक झांकी का भी पूजन हुआ। महिला श्रद्धालुओं ने भजन व संकीर्तन से शिव आराधना की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। अनुष्ठान मे आये श्रद्धालुओं ने भोले बाबा का महाप्रसाद भी ग्रहण करते दिखे। कार्यक्रम के संयोजक संयुक्त अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष विकास मिश्र ने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। आयोजक प्रधान संघ के पूर्व महामंत्री एवं प्रधानाचार्य आदर्श नारायण मिश्र ने महाप्रसाद वितरण के प्रबंधन की देखरेख की। इस मौके पर पं. रामदयाल मिश्र, पं. सूर्य नारायण मिश्र, विनय शुक्ल, मनोज तिवारी, सुजीत तिवारी, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, शैलेन्द्र मिश्र, पं. रामसूर्ति त्रिपाठी, शैलेन्द्र शुक्ल आदि रहे। 

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
लालगंज प्रतापगढ़। नगर के घुइसरनाथ रोड पर मंगलवार को विशेष माह सावन के तहत ऊँ नमः शिवाय का सामूहिक जाप तथा शिवभजन संकीर्तन का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान मे नगरवासियो के साथ अधिवक्ताओं तथा व्यापारियों व शिक्षकों की भी उत्साहजनक भागीदारी दिखी। संस्कृत विद्वान आचार्य आदित्य दुबे के संयोजन मे भगवान शिव की आकर्षक झांकी का भी पूजन हुआ। महिला श्रद्धालुओं ने भजन व संकीर्तन से शिव आराधना की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। अनुष्ठान मे आये श्रद्धालुओं ने भोले बाबा का महाप्रसाद भी ग्रहण करते दिखे। कार्यक्रम के संयोजक संयुक्त अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष विकास मिश्र ने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। आयोजक प्रधान संघ के पूर्व महामंत्री एवं प्रधानाचार्य आदर्श नारायण मिश्र ने महाप्रसाद वितरण के प्रबंधन की देखरेख की। इस मौके पर पं. रामदयाल मिश्र, पं. सूर्य नारायण मिश्र, विनय शुक्ल, मनोज तिवारी, सुजीत तिवारी, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, शैलेन्द्र मिश्र, पं. रामसूर्ति त्रिपाठी, शैलेन्द्र शुक्ल आदि रहे। 

Leave a Comment