V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

झूठी वाहवाही तक सीमित खाद्य सुरक्षा टीम,जांच के नाम पर सिर्फ दिखावा

कौशाम्बी । जिले में तैनात खाद्य सुरक्षा टीम मौजूदा समय सिर्फ झूठी वाहवाही व सोशल मीडिया पर स्वयं के पीठ थपथपवाती नजर आ रही है। जांच के नाम पर टीम द्वारा महज खानापूर्ति व दिखावा किया जा रहा है। उक्त बातें जनपद में मिलावटी सामान के उपयोग से परेशान आम नागरिकों ने खाद्य सुरक्षा टीम के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा है। जहां एक ओर उपभोक्ता मिलावटी सामानों को लेकर परेशान है उसे समझ नही आ रहा है वो कौन सा सामान उपयोग में ले या न ले। वही बाजार में जब मिलावटी सामानों की भरमार हो तब खाद्य सुरक्षा टीम को कुछ भी मिलावटी न मिलना कहीं न कहीं संशय पैदा कर रहा है। लगातार निरीक्षण के नाम पर केवल सुर्खियां बटोरती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम पर एक नही कई सवाल पैदा हो रहे हैं। मौजूदा समय पूरा जनपद मिलावट के सामानों से परेशान  है। वही खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार दुकानों की निरीक्षण कर रही है। निरीक्षण के नाम पर कई जगह छापेमारी भी की जा रही है। परन्तु निरीक्षण केवल खानापूर्ति तक सीमित हो गया है। अभी हाल ही में सैनी व नगर पंचायत अजुहा में निरीक्षण किया गया। मगर निरीक्षण में वही रटा रटाया सुर जनता को सुनने को मिला। लेकिन जो लोगों की सबसे बड़ी समस्या मिलावट खोरी की है आखिर उसे खाद्य सुरक्षा अधिकारी व उनके टीम के सदस्य क्यों नहीं ढूंढ पा रहे हैं। यह बड़ा सवाल है ?फिर वो चाहे सरसों के तेल में कनपुरिया तेल व सफेद तेल की मिलावट हो या मसालों के नाम पर जहरीले पदार्थ की बात हो। नागरिकों ने जनपद में जांच कर रही खाद सुरक्षा टीम के कारनामों की तरफ जिलाधिकारी सुजीत कुमार का ध्यान आकृष्ट कराया

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
कौशाम्बी । जिले में तैनात खाद्य सुरक्षा टीम मौजूदा समय सिर्फ झूठी वाहवाही व सोशल मीडिया पर स्वयं के पीठ थपथपवाती नजर आ रही है। जांच के नाम पर टीम द्वारा महज खानापूर्ति व दिखावा किया जा रहा है। उक्त बातें जनपद में मिलावटी सामान के उपयोग से परेशान आम नागरिकों ने खाद्य सुरक्षा टीम के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा है। जहां एक ओर उपभोक्ता मिलावटी सामानों को लेकर परेशान है उसे समझ नही आ रहा है वो कौन सा सामान उपयोग में ले या न ले। वही बाजार में जब मिलावटी सामानों की भरमार हो तब खाद्य सुरक्षा टीम को कुछ भी मिलावटी न मिलना कहीं न कहीं संशय पैदा कर रहा है। लगातार निरीक्षण के नाम पर केवल सुर्खियां बटोरती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम पर एक नही कई सवाल पैदा हो रहे हैं। मौजूदा समय पूरा जनपद मिलावट के सामानों से परेशान  है। वही खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार दुकानों की निरीक्षण कर रही है। निरीक्षण के नाम पर कई जगह छापेमारी भी की जा रही है। परन्तु निरीक्षण केवल खानापूर्ति तक सीमित हो गया है। अभी हाल ही में सैनी व नगर पंचायत अजुहा में निरीक्षण किया गया। मगर निरीक्षण में वही रटा रटाया सुर जनता को सुनने को मिला। लेकिन जो लोगों की सबसे बड़ी समस्या मिलावट खोरी की है आखिर उसे खाद्य सुरक्षा अधिकारी व उनके टीम के सदस्य क्यों नहीं ढूंढ पा रहे हैं। यह बड़ा सवाल है ?फिर वो चाहे सरसों के तेल में कनपुरिया तेल व सफेद तेल की मिलावट हो या मसालों के नाम पर जहरीले पदार्थ की बात हो। नागरिकों ने जनपद में जांच कर रही खाद सुरक्षा टीम के कारनामों की तरफ जिलाधिकारी सुजीत कुमार का ध्यान आकृष्ट कराया

Leave a Comment