प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। समाजसेवी अरविन्द कुमार पांडेय ने राजकीय मेडिकल कालेज का नामकरण स्व. सोने लाल पटेल के नाम पर किए जाने पर नाराजगी जतायी है। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास शिकायती पत्र भेजकर मेडिकल कालेज का नाम बदलकर अन्य नाम से करने की मांग की है। समाजसेवी श्री पांडेय ने मुख्यमंत्री के पास भेजे पत्र में अवगत कराया है कि क्या देश आजादी में सोनेलाल पटेल जी का कोई योगदान था। उत्तर प्रदेश या प्रतापगढ़ के हित में सोनेलाल पटेल का क्या योगदान है। क्या सोनेलाल की पत्नी व बच्चो ने राजकीय मेडिकल कालेज के लिए जमीन खरीदकर निर्माण कराया है। यदि नहीं तो सोने लाल पटेल के नाम से मेडिकल कालेज क्यो? मेडिकल कालेज का नाम सर्वप्रथम किसी शहीद सैनिक और देश आजाद कराने वाले वीर शहीदो के नाम अथवा किसी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम या जिले के किसी राजा के नाम अथवा जिसकी जमीन हो उसके नाम मेडिकल कालेज किया जाना चाहिए। मेडिकल कालेज आपके या किसी जनप्रतिनिधि व्यक्तिगत धन से नहीं बना है बल्कि जन धन से बना है। इसलिए प्रतापगढ़ की जनता की सहमति से ही मेडिकल कालेज का नामकरण होगा। साथ ही अवगत कराया कि मेडिकल कालेज का नाम परिवर्तन करने के लिए कल 4 से 8 अगस्त तक हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। यदि सोनेलाल पटेल के नाम ज्यादा मत मिला तो मेडिकल कालेज का नाम सोनेलाल पटेल के नाम से होगा अन्यथा प्रतापगढ़ की जनता जिसके नाम से सहमत होगी मेडिकल कालेज उसी के नाम होगा। साथ ही 9 अगस्त तक मेडिकल कालेज का नाम परिवर्तन नहीं हुआ तो 10 अगस्त से अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल किया जायेगा।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें