V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

खेत से बकरी हांकने पर बालक को बेल्ट से पीटा

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव चितावनपुर उदापुर में खेत से बकरी हाकने पर दबंगो ने एक बालक को बेल्ट से पीटकर जख्मी कर दिया। साथ ही उलाहना देने पर बालक की मां व नानी को गाली व धमकी दी। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। चितावनपुर उदापुर गांव निवासिनी नजमुन निशा पत्नी स्व. सईद उद्दीन ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके खेत में कल सोमवार को दोपहर में पड़ोसी की बकरी चर रही थी। उसकी बेटी का बेटा सैफ खेत में जाकर बकरी हांकने लगा। उसी समय बकरी के मालिक वहां पहुंच गए तथा मेरे नाती सैफ को बेल्ट से पीटने लगे। इससे उसे गंभीर चोट आ गई। वह रोते हुए घर पहुंचा तथा घटना की जानकारी दी। इसका उलाहना देने पर दबंग उसे उसकी बेटी तथा नाती को गाली व मारने की धमकी देने लगे। शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़े तो जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव चितावनपुर उदापुर में खेत से बकरी हाकने पर दबंगो ने एक बालक को बेल्ट से पीटकर जख्मी कर दिया। साथ ही उलाहना देने पर बालक की मां व नानी को गाली व धमकी दी। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। चितावनपुर उदापुर गांव निवासिनी नजमुन निशा पत्नी स्व. सईद उद्दीन ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके खेत में कल सोमवार को दोपहर में पड़ोसी की बकरी चर रही थी। उसकी बेटी का बेटा सैफ खेत में जाकर बकरी हांकने लगा। उसी समय बकरी के मालिक वहां पहुंच गए तथा मेरे नाती सैफ को बेल्ट से पीटने लगे। इससे उसे गंभीर चोट आ गई। वह रोते हुए घर पहुंचा तथा घटना की जानकारी दी। इसका उलाहना देने पर दबंग उसे उसकी बेटी तथा नाती को गाली व मारने की धमकी देने लगे। शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़े तो जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।

Leave a Comment