V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

चुनावी रंजिश में दम्पत्ति को पीटा

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। महेशगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव पूरे झाऊ में चुनावी रंजिश को लेकर दबंगो ने दम्पत्ति को पीटकर जख्मी कर दिया। साथ ही शोर मचाने पर जानलेवा धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित ने घटना की शिकायत एसपी से करके न्याय की गुहार लगाई है। पूरे झाउ गांव निवासी शिव कुमार धुरिया का आरोप है कि वह सोमवार को शाम दरवाजे पर पत्नी के साथ बैठा था। उसी समय चुनावी रंजिश के चलते बगल स्थित गांव टिकैतीपुर एवं रामचन्द्रपुर निवासी दो लोग पहुंचे तथा लाठी व डण्डे से पीटने लगे। शोर सुनकर ग्रामीण बचाव के लिए दौड़े। इसके बाद हमलावर गाली व जानलेवा धमकी देते हुए चले गए। उनकी पिटाई से उसे तथा पत्नी को गंभीर चोट आ गई। घटना की शिकायत पुलिस से किया। मगर कोई कार्रवाई नहीं की। ऐसे में उसका कहना है कि एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। महेशगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव पूरे झाऊ में चुनावी रंजिश को लेकर दबंगो ने दम्पत्ति को पीटकर जख्मी कर दिया। साथ ही शोर मचाने पर जानलेवा धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित ने घटना की शिकायत एसपी से करके न्याय की गुहार लगाई है। पूरे झाउ गांव निवासी शिव कुमार धुरिया का आरोप है कि वह सोमवार को शाम दरवाजे पर पत्नी के साथ बैठा था। उसी समय चुनावी रंजिश के चलते बगल स्थित गांव टिकैतीपुर एवं रामचन्द्रपुर निवासी दो लोग पहुंचे तथा लाठी व डण्डे से पीटने लगे। शोर सुनकर ग्रामीण बचाव के लिए दौड़े। इसके बाद हमलावर गाली व जानलेवा धमकी देते हुए चले गए। उनकी पिटाई से उसे तथा पत्नी को गंभीर चोट आ गई। घटना की शिकायत पुलिस से किया। मगर कोई कार्रवाई नहीं की। ऐसे में उसका कहना है कि एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment