V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

मकान पर गिरा पेड़, बाल बाल बचा कुनबा

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। सांगीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव पूरे इच्छा मिश्र राजमतीपुर में बीती रात एक व्यक्ति के मकान पर महुआ का विशालकाय पेड़ गिर पड़ा। हालांकि घटना में पड़ित कुनबा बाल बाल बच गया। बताया गया कि गांव पूरे इच्छा मिश्र राजमतीपुर निवासी कन्हैया लाल यादव बीती रात बरामदे में अपने बेटे के साथ सो रहा था। उसी समय घर के सामने स्थित विशाल महुआ के पेड़ की चरचराहट सुनाई पड़ी। वह फौरन बेटे के साथ बरामदे से घर के अंदर चला गया। उसी समय महुआ का विशालकाय पेड़ मकान के बरामदे पर गिर पड़ा। इससे बरामदा धराशायी हो गया मगर कुनबा बाल बाल बच गया। पेड़ गिरने की आवाज सुनकर तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवार के सभी लोगो को सुरक्षित देख ग्रामीणो ने राहत की सांस ली।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। सांगीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव पूरे इच्छा मिश्र राजमतीपुर में बीती रात एक व्यक्ति के मकान पर महुआ का विशालकाय पेड़ गिर पड़ा। हालांकि घटना में पड़ित कुनबा बाल बाल बच गया। बताया गया कि गांव पूरे इच्छा मिश्र राजमतीपुर निवासी कन्हैया लाल यादव बीती रात बरामदे में अपने बेटे के साथ सो रहा था। उसी समय घर के सामने स्थित विशाल महुआ के पेड़ की चरचराहट सुनाई पड़ी। वह फौरन बेटे के साथ बरामदे से घर के अंदर चला गया। उसी समय महुआ का विशालकाय पेड़ मकान के बरामदे पर गिर पड़ा। इससे बरामदा धराशायी हो गया मगर कुनबा बाल बाल बच गया। पेड़ गिरने की आवाज सुनकर तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवार के सभी लोगो को सुरक्षित देख ग्रामीणो ने राहत की सांस ली।

Leave a Comment