प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। सांगीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबा घुइसरनाथ में दर्शन करने आया युवक सई नदी में नहाने लगा। उसी समय नदी में डूबने से उसकी मौत हो गई। काफी प्रयास के बाद उसका शव बरामद हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया है। उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव पूरे मियां कुम्ही आइमा निवासी मुकेश कुमार पाल 30 पुत्र सीताराम पाल आज सुबह बाबा घुइसरनाथ धाम में भोलेनाथ का दर्शन करने आया था। वह दर्शन करने से पूर्व सई नदी में नहाने चला गया। उसी समय पैर फिसलने के कारण वह नदी में डूबने लगा। लोग जब तक उसे बचाने पहुंचे वह नदी में समा गया। लोगो ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया मगर सफलता नहीं मिली। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। साथ ही गोताखोरो को बुलवाया गया। पुलिस गोताखोर तथा ग्रामीणों की मदद से घटना से करीब दो सौ मीटर दूरी पर उसका शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा करके अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मृतक के चाचा धर्मराज पाल ने पुलिस को तहरीर दी है। घटना से मृतक के परिजनो मे कोहराम मचा है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें