प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। सांगीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव गदियान में पशुशाला पर पड़ोसी के मकान की दीवार गिरने से एक भैस की मौत हो गई। जबकि दूसरी भैस की हालत गंभीर बनी हुई है। गदियान गांव निवासी दुर्गा प्रसाद विश्वकर्मा ने बीती रात पशुशाला में अपनी भैसो को बांध रखा था। उसी समय पड़ोसी के मकान की दीवार पशुशाला पर गिर पड़ी। इससे दो भैस उसमे दब गई। हल्ला गुहार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद मिट्टी खोदकर दोनो को बाहर निकाला। इसमें एक भैस की मौत हो चुकी थी। जबकि दूसरी भैस की हालत गंभीर है। उसका इलाज कराया जा रहा है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें