विकास को जमीन पर कैसे उतारा जाता है, यह योगी सरकार ने करके दिखाया है-निमिष खत्री
राज्य ब्यूरो प्रमुख। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने हर क्षेत्र में विकास का काम किया जिसका परिणाम है कि आज उत्तर प्रदेश देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला राज्य है | हम सभी के लिए गर्व की बात है कि मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने देश में चल रही विकास की 44 योजनाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया है | उतर प्रदेश देश में सर्वाधिक कोरोना टेस्ट एवं टीकाकरण करने वाला राज्य बना है
कोरोना की दोनों लहरों में उत्तर प्रदेश सरकार ने बहुत ही सराहनीय काम किया है।
देश में सबसे अधिक आबादी वाला उत्तर प्रदेश आज कोविड टेस्ट व वैक्सीनेशन के साथ-साथ प्रदेश के नागरिकों को सुरक्षा देने में भी देश में सबसे आगे है | उत्तर प्रदेश में किसी ने दंगा मुक्त प्रदेश व व्यापारियों ने रंगदारी दिए बिना व्यापार करने की कल्पना ही नहीं की थी। अपराधियों के भय से पहले की सरकारों को यूपी से बाहर सम्मेलन करने पड़ते थे।



उत्तरप्रदेश







शेयर करें



































































