प्रतापगढ़। ग्राम सभा हन्डौर (पूरे दुनिया सिंह)में ठाकुर जयकरन सिंह स्मृति द्वार का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर
आर०के०वर्मा ने किया।इस अवसर पर आयोजित काव्यांजलि में कवियों ने विभिन्न विधाओं में कविताओं का वाचन करके उपस्थित श्रोताओं को आह्लादित किया। आचार्य करुणेश शुक्ल के वैदिक मंत्रों के उच्चारण के बीच ठाकुर जयकरन सिंह स्मृति द्वार का लोकार्पण हुआ।इसके बाद पौधरोपण का कार्यक्रम विधायक के द्वारा किया गया।काव्यांजलि समारोह की शुरुआत कपिल देव तिवारी की वाणी वंदना से हुई। इसके बाद जौनपुर के हास्य व्यंग्य के प्रसिद्ध कवि बेहोश जौनपुरी ने “दरोगा जी की डायरी” और थूक पर रचना पढ़कर न केवल श्रोताओं को हंँसाया और गुदगुदाया बल्कि एक स्वस्थपरक संदेश दिया।गीतकार अजय सोनी ने मांँ पर गीत पढ़कर लोगों को भाव विभोर किया।अमेठी के चंद्र प्रकाश पांडे मंजुल ने अपनी प्रसिद्ध रचना हम अगर मास्टर हो जाइत तो देर सवेर चाहे जब जाइत पढ़कर लोगों को खूब हंँसाया।अमेठी के वीर रस के श्रेष्ठ रचनाकार रामेश्वर सिंह निराश ने “तीर निकल कर तरकश से प्रत्यंचा पर चढ़ जाएगा,सिंधु नदी की धारा का पानी बहना रुक जाएगा” पढ़कर लोगों को रोमांचित किया।कपिल देव तिवारी के गीत एवं रामबदन शुक्ल पथिक की हास्य की रचनाओं ने लोगों को तालियाँ बजाने को मजबूर कर दिया।संचालक डाॅ०रणजीत सिंह ने “भूला मानव वह अच्छा लौट घर शाम जो आये,वह पूत जो दुनिया में कुल का नाम जो लाये, तन खूबसूरत हो भले अच्छा नहीं होता, है तन वही अच्छा वतन के काम जो आये”पढ़ कर राष्ट्र प्रेम का संचार किया। कार्यक्रम के संयोजक अभय प्रताप सिंह”मुन्ना”ने अतिथियों का स्वागत करते हुए इस कार्यक्रम की उपादेयता पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता अनंत बहादुर सिंह ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर आ०के०वर्मा ने कहा कि इस तरह के स्मृति द्वार के निर्माण से श्री जयकरन सिंह के कृतित्व से लोग प्रेरणा लेंगे। उन्होंने क्षेत्र के विकास में किसी भी प्रकार की कोर कसर न छोड़ने का वचन दिया। इस अवसर पर दिनेश सिंह, तूफान सिंह, कमलेश बहादुर सिंह, प्रशांत सिंह अजीत सिंह,अभिनंदन सिंह”किल्लू “,राघवेंद्र प्रताप सिंह, प्रमोद सिंह ,छोटू सिंह ,जगत बहादुर सिंह ,अर्जुन सिंह,विष्णु प्रताप सिंह,शशि कान्त शुक्ल प्रधान शिवबोझ,के०पी०सिंह, प्रधान बीरू सिंह ,बाबू लाल कोरी, लक्ष्मी कान्त दुबे, गौरी शंकर दुबे, सरदार इन्द्रजीत सिंह, विनोद सिंह,अरविन्द दुबे,संजीव तिवारी आदि मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश







शेयर करें



































































