V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

श्रावण मास में हर हर ,बम बम के नारों से गूंज रहा शिवालय—-

बाबा गौरी शंकर धाम भूपियामऊ I सावन महीने के दूसरे सोमवार को बाबा गौरी शंकर धाम भूपियामऊ में श्रद्धालुओ द्वारा भगवान शिव की पूजा-अर्चन किया गया। मान्यता है कि यहां पर महाभारत युद्ध के समय पांडवों के अज्ञातवास के दौरान शिव जी किरात का रूप लेकर अर्जुन  से युद्ध किया था फलस्वरूप अर्जुन को शिव जी ने रात्रि  के प्रहर स्वप्न में शिवलिंग स्थापित कर युद्ध में विजयी होने का आशीर्वाद दिया था। जिसका वर्णन पुराण में भी मिलता है । शिव भक्ति के रंग में रंग गई शिवालय।बाबा गौरी शंकर धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ भीड़ के चलते श्रद्धालु लाइन लगाकर बारी बारी से शिवभक्त जलाभिषेक कर रहे हैं।श्रावण मास भगवान भोलेनाथ का सबसे प्रिय माह माना गया है।शास्त्रों के अनुसार,सावन के दिनों में जलाभिषेक अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा फलदाई माना जाता है।मंदिर के पुजारी टोनी बाबा ने बताया कि श्रावण माह में शिव आराधना करने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है।जलाभिषेक कर भक्त भोलेनाथ को प्रसन्न कर पुण्य के भागी बन रहे हैं।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
बाबा गौरी शंकर धाम भूपियामऊ I सावन महीने के दूसरे सोमवार को बाबा गौरी शंकर धाम भूपियामऊ में श्रद्धालुओ द्वारा भगवान शिव की पूजा-अर्चन किया गया। मान्यता है कि यहां पर महाभारत युद्ध के समय पांडवों के अज्ञातवास के दौरान शिव जी किरात का रूप लेकर अर्जुन  से युद्ध किया था फलस्वरूप अर्जुन को शिव जी ने रात्रि  के प्रहर स्वप्न में शिवलिंग स्थापित कर युद्ध में विजयी होने का आशीर्वाद दिया था। जिसका वर्णन पुराण में भी मिलता है । शिव भक्ति के रंग में रंग गई शिवालय।बाबा गौरी शंकर धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ भीड़ के चलते श्रद्धालु लाइन लगाकर बारी बारी से शिवभक्त जलाभिषेक कर रहे हैं।श्रावण मास भगवान भोलेनाथ का सबसे प्रिय माह माना गया है।शास्त्रों के अनुसार,सावन के दिनों में जलाभिषेक अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा फलदाई माना जाता है।मंदिर के पुजारी टोनी बाबा ने बताया कि श्रावण माह में शिव आराधना करने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है।जलाभिषेक कर भक्त भोलेनाथ को प्रसन्न कर पुण्य के भागी बन रहे हैं।

Leave a Comment