V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

धन्नी गिरने से मासूम की मौत, कोहराम

लालगंज प्रतापगढ़। स्थानीय कोतवाली के लीलापुर क्षेत्र के कोहरचका गांव मे छत की धन्नी गिरने से मासूम की दर्दनाक मौत हो गयी। मासूम की मौत से परिजनों मे कोहराम मच गया। हालांकि दुर्घटना मे मृतका की छोटी बहन भी चुटहिल हुई है। किंतु वह बाल बाल बच गयी। गांव के रवि सिंह अपनी पत्नी मधू के साथ गुरूवार की रात पडोसी बाबू हिम्मत सिंह के यहां बर्थडे पार्टी मे गये थे। खपरैल मकान मे रवि की बेटी यशी (04) तथा यांशी (01) कमरे मे सो रहे थे। देर रात ग्यारह बजे किसी ग्रामीण ने रवि को उनके मकान के गिरने की सूचना दी। आननफानन मे रवि पत्नी मधू के साथ घर पहुंचे। पति पत्नी का शोर सुनकर बर्थडे पार्टी मे मौजूद लोग भी रवि के घर पहुंच गये। छत मे लगी धन्नी टूटकर दोनो बेटियों के ऊपर गिरा देख पति पत्नी विलाप करने लगे। ग्रामीणों के सहयोग से धन्नी व मलबे मे दबी मासूम बच्चियो को बाहर निकाला गया। आननफानन मे गंभीर रूप से घायल यशी को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सको ने यशी को मृत घोषित कर दिया। जबकि चुटहिल यांशी का प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों को सौप दिया गया। बेटी की मौत की जानकारी पर दहाड़ मारकर रोने लगे। देर रात घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल रणजीत सिंह भदौरिया घटनास्थल पर पहुंचे। शुक्रवार को मृतका यशी का जिला अस्पताल मे पुलिस ने पीएम करवाया। देर शाम गांव के सई किनारे स्थित अंत्येष्टि स्थल पर मासूम का अंतिम संस्कार किया गया। इधर घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम राहुल यादव के निर्देश पर नायब तहसीलदार आकांक्षा मिश्रा भी शुक्रवार को गांव पहुंची। नायब तहसीलदार ने मृतका के परिजनो को शासकीय सहायता का भरोसा दिलाया। इधर लक्ष्मणपुर ब्लाक प्रमुख प्रेमलता सिंह के प्रतिनिधि राकेश सिंह ने भी परिजनों से मिलकर स्वयं की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की। 

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
लालगंज प्रतापगढ़। स्थानीय कोतवाली के लीलापुर क्षेत्र के कोहरचका गांव मे छत की धन्नी गिरने से मासूम की दर्दनाक मौत हो गयी। मासूम की मौत से परिजनों मे कोहराम मच गया। हालांकि दुर्घटना मे मृतका की छोटी बहन भी चुटहिल हुई है। किंतु वह बाल बाल बच गयी। गांव के रवि सिंह अपनी पत्नी मधू के साथ गुरूवार की रात पडोसी बाबू हिम्मत सिंह के यहां बर्थडे पार्टी मे गये थे। खपरैल मकान मे रवि की बेटी यशी (04) तथा यांशी (01) कमरे मे सो रहे थे। देर रात ग्यारह बजे किसी ग्रामीण ने रवि को उनके मकान के गिरने की सूचना दी। आननफानन मे रवि पत्नी मधू के साथ घर पहुंचे। पति पत्नी का शोर सुनकर बर्थडे पार्टी मे मौजूद लोग भी रवि के घर पहुंच गये। छत मे लगी धन्नी टूटकर दोनो बेटियों के ऊपर गिरा देख पति पत्नी विलाप करने लगे। ग्रामीणों के सहयोग से धन्नी व मलबे मे दबी मासूम बच्चियो को बाहर निकाला गया। आननफानन मे गंभीर रूप से घायल यशी को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सको ने यशी को मृत घोषित कर दिया। जबकि चुटहिल यांशी का प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों को सौप दिया गया। बेटी की मौत की जानकारी पर दहाड़ मारकर रोने लगे। देर रात घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल रणजीत सिंह भदौरिया घटनास्थल पर पहुंचे। शुक्रवार को मृतका यशी का जिला अस्पताल मे पुलिस ने पीएम करवाया। देर शाम गांव के सई किनारे स्थित अंत्येष्टि स्थल पर मासूम का अंतिम संस्कार किया गया। इधर घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम राहुल यादव के निर्देश पर नायब तहसीलदार आकांक्षा मिश्रा भी शुक्रवार को गांव पहुंची। नायब तहसीलदार ने मृतका के परिजनो को शासकीय सहायता का भरोसा दिलाया। इधर लक्ष्मणपुर ब्लाक प्रमुख प्रेमलता सिंह के प्रतिनिधि राकेश सिंह ने भी परिजनों से मिलकर स्वयं की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की। 

Leave a Comment