मऊआइमा में आयोजित हुआ सामूहिक विवाह, 50 युवकों और युवतियों ने थामा एक दूजे का हाथ
मऊआइमा(प्रयागराज) I मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पचीस जोडों एक दूसरे का दामन थामे, जिसमें 23 जोडों का विवाह हिन्दू रीति रिवाज के साथ समपन्न कराया गया जबकि दो जोडों का विवाह मुस्लिम रीति से हुआ। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मऊआइमा विकास खंड परिसर में शुक्रवार को 25 जोडों का विवाह सम्पन्न कराया गया। जिसमें दो जोडों का निकाह पढाया गया। इस अवसर पर कन्या के खाते में 35 हजार भेजा गया और गृहस्थी के 10 सामान भी प्रदान किए गए। शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मऊआइमा विकास खंड परिसर में काफी भीड रही। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख अफसरुन निशां पत्नी मोहम्मद इम्तियाज, मुख्य अतिथि सोरांव विधायक जमुना प्रसाद, विशिष्ट अतिथि एमएलसी सुरेन्द्र चौधरी, कार्यक्रम का संचालन एडीओ सुनील कुमार सिंह ने किया। आए हुए अतिथियों के प्रति खंड विकास अधिकारी अस्मिता सेन ने आभार जताया। इस अवसर पर मुख्य रूप से समाज कल्याण अधिकारी अजय कुमार निर्मल के अलावा अनवर हुसैन ,कन्हैयालाल ,और विकास खंड के समस्त स्टाफ़, ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य आदि मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































