अयोध्या। भाजपा नेता व पूरा बाजार के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शिवेन्द्र सिंह ने आज ब्लाक कार्यालय पर जनचौपाल लगाई। इस दौरान उन्होनें ब्लाक के विभिन्न ग्रामों से आये लोगों की समस्याएं सुनी तथा उसके निराकरण का भरोसा दिया। इस दौरान उन्होनें कहा कि भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी का विकास करने हेतु कटिबद्ध है। ब्लाक में आने वाले सभी ग्रामों को मुख्य मार्गो से जोडना प्राथमिकता है। जिन गांव में सम्पर्क मार्ग नही है उन्हें आने वाले समय में सीसी संर्पकमार्ग से आच्छादित किया जायेगा। सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन बिना भेदभाव हो सभी को इसका लाभ मिले जिससे सभी लाभार्थीयों का सर्वांगींण विकास हो सके। पूरा बाजार ब्लाक महानगर से सटा हुआ है। जिस कारण यहां विकास की सम्भावनाएं सर्वाधिक है। इन सम्भावनाओं पर कार्य करते हुए पूरा बाजार का पूर्ण गौरव स्थापित कर इसे आर्दश ब्लाक का दर्जा दिलाना प्राथमिकता होगी।
इस अवसर पर भाजपा नेता अमल गुप्ता, शिवमंगल यादव, महेंद्र सिंह, अजीत सिंह, दिनेश सिंह, डिंपल सिंह वैभव, धनंजय सिंह, रमेश सिंह, रणविजय सिंह, गब्बर सिंह, सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































