भाकियू महिला प्रदेशाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत
अयोध्या। आगामी 5 सितंबर को यूपी के इसौली में होने वाली किसान महापंचायत की तैयारियों को लेकर यूपी पूर्वांचल दौरे पर निकली भारतीय किसान यूनियन की महिला प्रदेश अध्यक्ष केतिकी सिंह शुक्रवार को अयोध्या पहुंची। अयोध्या पहुंचने पर निवर्तमान महिला जिलाध्यक्ष सुमन पांडेय के नेतृत्व में सैकड़ो भाकियू कार्यकर्ताओं ने दर्शन नगर स्थित सूर्य कुण्ड पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष केतिकी सिंह ने स्वागत स्थल पर ही सभा लगाकर संगठन को मजबूत करने को लेकर जिला इकाई में हुंकार भरी। वहीं प्रेसक्लब फैजाबाद में पत्रकारों से वार्ता करते हुये उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार केवल जुमलों की ही सरकार बनकर रह गई है। 2022 विद्यानसभा चुनाव करीब आते ही उन्हें जनता की याद आई और उन्हें लालच देना शुरू कर दिया है। किसी भाजपा छोड़ किसी और दल में जाने वाले नेता उनके लिये दोसी होते है जबकि किसी अन्य दल का नेता जब भाजपा में शामिल होता है तो वह उसे गंगा जल से स्नान कराकर पवित्र कर देते है। उन्होंने मंहगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुये कहा कि पहले जो हम लाइन लगाकर गैस सिलेंडर लेते थे तो इतना दर्द नहीं हुआ लेकिन इस सरकार में सिलेंडर तो घरों तक पहुंच रहा है पर उसका बढ़ा मूल्य गले की फांस बनता जा रहा है, सरकार मंहगाई पर अंकुश लगाने में पूरी तरह विफल है। उन्होंने काले धन के मुद्दे पर कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जिसका बेटा आज क्रिकेट बोर्ड आईसीसी का अध्यक्ष बना है उसके पास इतना धन कहा से आया कोई इनसे भी तो पूछे। किसान आंदोलन के दौरान दिल्ली के लाल किले से काला झाडा दिखाने वाला कोई किसान नहीं था बल्कि भाजपा द्वारा भेजा आरएसएस का एक कार्यकर्ता था जिसने 15 अगस्त को देश की राजधानी से पूरे देश को कलंकित करने का काम किया। उन्होंने मोदी को 3 इडियड फ़िल्म का एक कलाकार बताया जो जुमलों से लोगो का केवल मनोरंजन करता है। सरकार द्वारा लाया गया किसान काला कानून व एमएसपी बिल का जबाव जनता यूपी में होने वाले विद्यानसभा चुनाव में देगी। अयोध्या से ही उन्होंने भाकियू को नया नारा भी दिया कि “देश को बचाना है तो भाजपा को हटाना है”। स्वागत करने वालो में निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुमन पांडेय श्रीराम वर्मा, शिव प्रसाद पांडेय, डॉ. रामजनम वर्मा, कमला प्रसाद बागी, जनक लाली, लालती देवी, जानकी देवी सहित सैकड़ों भाकियू कार्यकर्ता मौजूद रहें।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































