V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

मेला परिसर में खड़ी बाइक चोरी

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। बाबा घुइसरनाथ धाम में दर्शन के दौरान मेला परिसर में खड़ी एक श्रद्धालु की बाइक अज्ञात चोर उठा ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सांगीपुर थाना क्षेत्र के गांव रैचनपुर निवासी रणजीत बहादुर सिंह पुत्र ओंकार नाथ सिंह बुधवार को बाइक से बाबा घुइसरनाथ धाम दर्शन करने गया था। वहां पर मेला परिसर में बाइक खड़ी करके वह दर्शन करने चला गया। वह दर्शन करके बाइक के पास वापस आया तो वह गायब थी। उसने काफी देर तक बाइक की खोजबीन किया मगर कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उसने थाने पर जाकर पुलिस को अज्ञात चोर के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आज अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

 

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। बाबा घुइसरनाथ धाम में दर्शन के दौरान मेला परिसर में खड़ी एक श्रद्धालु की बाइक अज्ञात चोर उठा ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सांगीपुर थाना क्षेत्र के गांव रैचनपुर निवासी रणजीत बहादुर सिंह पुत्र ओंकार नाथ सिंह बुधवार को बाइक से बाबा घुइसरनाथ धाम दर्शन करने गया था। वहां पर मेला परिसर में बाइक खड़ी करके वह दर्शन करने चला गया। वह दर्शन करके बाइक के पास वापस आया तो वह गायब थी। उसने काफी देर तक बाइक की खोजबीन किया मगर कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उसने थाने पर जाकर पुलिस को अज्ञात चोर के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आज अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

 

Leave a Comment