V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

फाइनेन्स कम्पनी पर रकम हड़पने की शिकायत

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव पूरे सोखा सबलगढ़ डेरवा निवासी मनोज कुमार मौर्या पुत्र लल्लू राम मौर्या ने फाइनेन्स कम्पनी पर रकम हड़पने का आरोप लगाया है। साथ ही घटना की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। इस सम्बंध में पीड़ित का आरोप है कि उसने तीन वर्ष पूर्व फाइन सिटी इन्फ्रा प्रोजेक्ट कम्पनी में जमीन का व्यापार करने के उद्देश्य से पांच लाख रूपए जमा किए थे। इसके बदले में कम्पनी ने गारण्टी के तौर पर महिन्द्रा बैंक के नाम से पांच लाख रूपए का चेक दिया था। इसका भुगतान तीन साल बाद होना था। उसने 27 जुलाई को भुगतान पाने के लिए बैंक में चेक को जमा किया। उसे ठगे जाने का एहसास तब हुआ जब चेक बाउन्स होकर वापस आ गया। कम्पनी के मालिक आसिफ कलीम से सम्पर्क का प्रयास किया तो ज्ञात हुआ कि वह फरार है। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव पूरे सोखा सबलगढ़ डेरवा निवासी मनोज कुमार मौर्या पुत्र लल्लू राम मौर्या ने फाइनेन्स कम्पनी पर रकम हड़पने का आरोप लगाया है। साथ ही घटना की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। इस सम्बंध में पीड़ित का आरोप है कि उसने तीन वर्ष पूर्व फाइन सिटी इन्फ्रा प्रोजेक्ट कम्पनी में जमीन का व्यापार करने के उद्देश्य से पांच लाख रूपए जमा किए थे। इसके बदले में कम्पनी ने गारण्टी के तौर पर महिन्द्रा बैंक के नाम से पांच लाख रूपए का चेक दिया था। इसका भुगतान तीन साल बाद होना था। उसने 27 जुलाई को भुगतान पाने के लिए बैंक में चेक को जमा किया। उसे ठगे जाने का एहसास तब हुआ जब चेक बाउन्स होकर वापस आ गया। कम्पनी के मालिक आसिफ कलीम से सम्पर्क का प्रयास किया तो ज्ञात हुआ कि वह फरार है। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment