V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बढ़े टैक्सों को लेकर उप मुख्यमंत्री से मिले पार्षद व पूर्व पार्षद, सौंपा ज्ञापन

प्रयागराज। पार्षद पूर्व पार्षदों ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से नियम विरुद्ध बढ़ाये गये वाटर टैक्स को वापस कराने के लिए सर्किट हाउस में ज्ञापन दिया।  ज्ञापन के माध्यम से नियम विरुद्ध बढ़ाये गये वाटर टैक्स को वापस कराने, छोटी छोटी दुकानों पर आवासीय दर से पांच गुना अधिक निर्धारित हाउस टैक्स के जगह ‌दो गुना निर्धारित कराने, नगरनिगम और जलकल विभाग में अत्यंत ब्याप्त भ़ष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषी जनों को दण्डित कराने तथा बकाया पर ब्याज माफ कराने ‌की मांग की। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‌नियम विरुद्ध बढ़ाये गये वाटर टैक्स ‌के जगह नियमानुसार वाटर टैक्स लागू कराने ‌तथा अन्य मांगों पर आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।   उप मुख्यमंत्री से मिलने एवं वार्ता करने वालों में पूर्व वरिष्ठ पार्षद शिवसेवक सिंह, पूर्व पार्षद एवं काशी प्रांत ‌के उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, वरिष्ठ पार्षद अशोक सिंह, कमलेश सिंह, आनंद घिल्डियाल, रंजन कुमार, सुशील कुमार , चंद्र प्रकाश गंगा, चंद्रशेखर बच्चा आदि ‌उपस्थित थे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रयागराज। पार्षद पूर्व पार्षदों ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से नियम विरुद्ध बढ़ाये गये वाटर टैक्स को वापस कराने के लिए सर्किट हाउस में ज्ञापन दिया।  ज्ञापन के माध्यम से नियम विरुद्ध बढ़ाये गये वाटर टैक्स को वापस कराने, छोटी छोटी दुकानों पर आवासीय दर से पांच गुना अधिक निर्धारित हाउस टैक्स के जगह ‌दो गुना निर्धारित कराने, नगरनिगम और जलकल विभाग में अत्यंत ब्याप्त भ़ष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषी जनों को दण्डित कराने तथा बकाया पर ब्याज माफ कराने ‌की मांग की। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‌नियम विरुद्ध बढ़ाये गये वाटर टैक्स ‌के जगह नियमानुसार वाटर टैक्स लागू कराने ‌तथा अन्य मांगों पर आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।   उप मुख्यमंत्री से मिलने एवं वार्ता करने वालों में पूर्व वरिष्ठ पार्षद शिवसेवक सिंह, पूर्व पार्षद एवं काशी प्रांत ‌के उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, वरिष्ठ पार्षद अशोक सिंह, कमलेश सिंह, आनंद घिल्डियाल, रंजन कुमार, सुशील कुमार , चंद्र प्रकाश गंगा, चंद्रशेखर बच्चा आदि ‌उपस्थित थे।

Leave a Comment