जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव भुआलपुर डोमीपुर निवासी एक व्यक्ति ने गांव के दबंग युवक पर लड़कियो के मोबाइल में अश्लील फोटो व कमेन्टस भेजने तथा शिकायत करने पर जानलेवा धमकी देने का आरोप लगाया है। साथ ही घटना की शिकायत पुलिस से करके कार्रवाई की मांग की है। भुआलपुर डोमीपुर गांव निवासी हरिनाथ पाल पुत्र सुखदेव पाल ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव का एक दबंग व्यक्ति उसकी तीन लड़कियो के मोबाइल पर अश्लील फोटो व कमेन्टस भेजता है। साथ ही रात में 9 बजे के बाद लड़कियो के मोबाइल पर फोन करके अश्लील बाते करने का प्रयास करता है। उसके अलावा रोज देर रात घर के आसपास टहलता रहता है। इसकी शिकायत करने पर वह मोबाइल पर जान से मारने की धमकी भी देता है। इससे पूरा परिवार भयभीत है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच करके आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें