सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव सण्डवा सोमवंशियान में दबंगो ने घर पर धावा बोलकर पीटा था तोड़फोड़ किया। साथ ही धमकाते हुए चले गए। पुलिस ने मामले मे आधा दर्जन नामजद एवं पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सण्डवा सोमवंशियान गांव निवासी ननके यादव ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश को लेकर 25 जुलाई को रात मे करीब आठ बजे गांव के विनोद यादव, मनोज, प्रमोद, फूलचन्द्र, संतलाल एवं सावित्री पांच अज्ञात लोगो के साथ दरवाजे पर आ धमके साथ ही घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए लाठी व डण्डे से पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर उसका चचेरा भाई बीच बचाव करने पहुंचा। हमलावरो ने चचेरे भाई को लाठी व डण्डे से पीटकर लहूलुहान कर दिया। शोर मचाने पर गृहस्थी का सामान तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया तथा जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर उक्त आधा दर्जन नामजद एवं पांच अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओ में मुकदमा दर्ज कर लिया।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें