V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

दबंगो ने घर में घुसकर मां बेटे को पीटा

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। सांगीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव भगौरा में दबंगो ने घर में घुसकर मां बेटे को जमकर पीटा। हल्ला गुहार सुनकर ग्रामीण दौड़े तो उनकी जान बची। इसके बाद हमलावर जानलेवा धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। भगौरा गांव निवासिनी देवकली पत्नी श्रीराम यादव ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि पुरानी जमीनी रंजिश के कारण पड़ोसी गांव मिसिरपुर बासूपुर के शिवपाल पुत्र सीताराम कनौजिया सोमवार को अपरान्ह करीब साढ़े तीन बजे अपने चार साथियो के साथ दरवाजे पर आकर गंदी गंदी गाली देने लगे। वह डरकर अंदर भाग गई तथा घर का दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद उक्त लोग जानलेवा धमकी देते हुए चले गए। उसी रात में करीब 11 बजे उक्त लोग पुनः दरवाजे पर पहुंचे। साथ ही दरवाजे पर सो रहे उसके बेटे लवलेश कुमार को लाठी व डण्डे से पीटने लगे। हल्ला गुहार सुनकर वह बचाने के लिए पहुंची। साथ ही उनका पैर पकड़कर बचाने की विनती करने लगी। हमलावरो ने उसे भी पीटना शुरू कर दिया। इससे उसका हाथ टूट गय। हल्ला गुहार सुनकर ग्रामीण दौड़े तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़िता ने पुलिस से घटना की जांच करके आरोपियो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। सांगीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव भगौरा में दबंगो ने घर में घुसकर मां बेटे को जमकर पीटा। हल्ला गुहार सुनकर ग्रामीण दौड़े तो उनकी जान बची। इसके बाद हमलावर जानलेवा धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। भगौरा गांव निवासिनी देवकली पत्नी श्रीराम यादव ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि पुरानी जमीनी रंजिश के कारण पड़ोसी गांव मिसिरपुर बासूपुर के शिवपाल पुत्र सीताराम कनौजिया सोमवार को अपरान्ह करीब साढ़े तीन बजे अपने चार साथियो के साथ दरवाजे पर आकर गंदी गंदी गाली देने लगे। वह डरकर अंदर भाग गई तथा घर का दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद उक्त लोग जानलेवा धमकी देते हुए चले गए। उसी रात में करीब 11 बजे उक्त लोग पुनः दरवाजे पर पहुंचे। साथ ही दरवाजे पर सो रहे उसके बेटे लवलेश कुमार को लाठी व डण्डे से पीटने लगे। हल्ला गुहार सुनकर वह बचाने के लिए पहुंची। साथ ही उनका पैर पकड़कर बचाने की विनती करने लगी। हमलावरो ने उसे भी पीटना शुरू कर दिया। इससे उसका हाथ टूट गय। हल्ला गुहार सुनकर ग्रामीण दौड़े तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़िता ने पुलिस से घटना की जांच करके आरोपियो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment