बाबा बेलखरनाथ धाम (नि.सं.)। पट्टी इलाके के गांव मकरा मनभवना में सर्प के डंसने से तखत पर सो रही महिला की मौत हो गई। घटना से परिजनो में कोहराम मचा है। मकरा मन भवना गांव निवासिनी शिव कुमारी 58 पत्नी स्व. शिवशंकर पाण्डेय आज सुबह घर में तखत पर सो रही थी। उधर उसके पैर में जहरीला सांप लिपटा हुआ था। महिला जान नहीं पायी तथा उठने लगी। महिला के उठते ही सर्प ने उसे डंस लिया। परिजन उसे इलाज के लिए आनन फानन में सीएचसी पट्टी ले गए। वहां से उसे जिला मेडिकल अस्पताल भेज दिया गया। वहां पर उसकी हालत अधिक गंभीर देख चिकित्सको ने एसआरएन हास्पिटल प्रयागराज रेफर कर दिया। परिजन उसे प्रयागराज ले जा रहे थे मगर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन रास्ते से ही वापस आ गए। महिला के मौत की सूचना मिलते ही परिजनो मे कोहराम मच गया।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें