वक़्त आने पर अविश्वास प्रस्ताव लाकर भाजपा अध्यक्ष को हटाएंगे
प्रयागराज l समाजवादीपार्टी समर्थक जिला पंचायत सदस्यों ने आज पार्टी के जिला कार्यालय जॉर्ज टाउन में बैठक कर जनपद की सभी 84 जिला पंचायत वार्डों में समान रूप से विकास कार्य नहीं होने पर सड़क से लेकर सदन तक विरोध करने का निर्णय लिया हैl बैठक की अध्यक्षता सपा जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव ने कियाl सदस्यों ने कहा कि धन, बल और छल के सहारे कुर्सी पर बैठे भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष की मनमानी नहीं चलने देंगे l सदस्यों ने कहा कि वह पूरी तरह से एकजुट हैं और भविष्य में एकजुट रहेंगेl वक़्त आने पर अविश्वास प्रस्ताव लाकर भाजपा अध्यक्ष को कुर्सी से हटाकर जिला पंचायत में सपा का अध्यक्ष बैठाने का काम करेंगे। बैठक को संबोधित करते हुए एम एल सी डॉ मान सिंह यादव ने कहा कि पंचायत चुनाव में धांधली, महिलाओं के साथ अत्याचार, सदस्यों को डरा, धमकाकर कुर्सी पर कब्जा करने वाली भाजपा के कारनामे को जनता जान चुकी है और आने वाले 2022 के चुनाव में प्रदेश की सत्ता से बाहर करने का काम करेगी। जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी श्रीमती मालती यादव ने कहा कि वह सदस्यों के सम्मान में और उनके सुख, दुःख में हमेशा सहयोग करेंगी l जिले की सभी 84 वार्डों में समान रूप से विकास के लिए संघर्ष में आगे रहेंगी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सपा जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव ने करते हुए कहा कि भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने की जरूरत है। उन्होने मतदाता सूची में नए नामो को शामिल करने के लिए फार्म भरवाने पर जोर देते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील किया। इस अवसर पर योगेश चन्द्र यादव,एम एल सी डॉ मान सिंह यादव, पूर्व विधायक हाजी परवेज अहमद, महासचिव संदीप सिंह पटेल, अंसार अहमद, नागेन्द्र सिंह पटेल, मालती यादव, राम मिलन यादव, रंग बहादुर उर्फ बबलू यादव, राम सुमेर पाल, अनिल यादव, मेराज आरिफ, रामदेव निडर, दूध नाथ पटेल, नेपाल पटेल, दान बहादुर मधुर, नाटे चौधरी, पूर्व प्रमुख संदीप यादव, महावीर यादव आदि मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश







शेयर करें



































































