भाजपा ने चलाया मंडल बूथ सशक्ति करण अभियान
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज महानगर के द्वारा चौक, मुट्ठीगंज, खुल्दाबाद, मंडल में बूथ सशक्तिकरण अभियान की बैठक की गई इस अवसर पर मुट्ठीगंज मंडल के प्रवासी श्याम चंद्र हेला, चौक मंडल के प्रवासी पदुम जायसवाल, एवं खुल्दाबाद मंडल के प्रवासी राजू पाठक ने बूथ सशक्तिकरण के करणीय कार्यों की जानकारी दी और कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर गिरि बाबा, विवेक अग्रवाल, मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी, मुट्ठीगंज मंडल अध्यक्ष अजय अग्रहरि, चौक मंडल अध्यक्ष दिनेश विश्वकर्मा, खुल्दाबाद मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता, पार्षद ओपी द्विवेदी, पार्षद सुनीता चोपड़ा, पूर्व पार्षद विजय वैश्य, अपूर्व चंद्रा, रामप्रसाद यादव, राजीव भारद्वाज, सुमित वैश्य, विष्णु पंडित विपिन चोपड़ा, शत्रुघ्न जायसवाल, कमलेश केशरवानी, नीरज केसरवानी, गोपाल जी, विजय कृष्ण मेहता, लता उपाध्याय, हरीश मिश्रा आदि मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।