सातनपुर गांव में मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस
लोकमित्र ब्यूरो
बहरिया (प्रयागराज)। बहरिया मे गुरुवार 6 अप्रैल को भाजपा का 43 वां स्थापना दिवस पर मनाया गया। स्थापना दिवस कार्यक्रम करनाईपुर क्षेत्र के सातनपुर गाँव में आयोजित किया गया। इस अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए बताया कि भाजपा के प्रति लोगों का प्यार दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा है। इसका श्रेय भाजपा के कार्यकर्ताओ व पार्टी के सुशासन को जाता है। अलग अलग बूथों पर होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री कविता पटेल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष गिरिजा शंकर पाण्डेय, बसंत लाल पटेल,मण्डल महामंत्री विक्रम सिंह प्रजापति, पंकज श्रीवास्तव, राजाराम प्रजापति, रामचंद्र पटेल के साथ बूथ अध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।